विराट कोहली का 'WWE अवतार', जॉन सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया, वायरल हुआ वीडियो

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला गया. टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की. मुकाबले में विराट कोहली ने फील्डिंग के दौरान जॉन सीना के अंदाज में न्यूजीलैंड के प्लेयर्स को चिढ़ाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Virat Kohli

विराट कोहली का वीडियो हुआ वायरल (Photo: X & ANI)

IND vz NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड में हुआ. वहां पर विराट कोहली छा गए. पहले फील्डिंग में उन्होंने अपना दम दिखाया. बाद में तगड़ी बल्लेबाजी कर सभी का दिल जीता. आप सभी जानते हैं कि विराट मैदान पर अपनी हंसी-मजाक के लिए भी जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन काफी वायरल होते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ऐसा ही एक खास नजारा देखने को मिला. उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स को जॉन सीना के अंदाज में चिढ़ाया. विराट को देखकर रोहित शर्मा भी हंसने लग गए थे.

विज्ञापन

विराट कोहली का निराजा अंदाज

आपने अक्सर देखा होगा कि फील्डिंग के दौरान विराट कोहली स्टेडियम में बजने वाले म्यूजिक में साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक करते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैदान पर वो खिलाड़ियों के मजे लेते हुए दिखे. दिग्गज रेसलर जॉन सीना का You Can’t See Me इशारा और डायलॉग काफी फेमस है. सीना इस दौरान अपना एक हाथ चेहरे के सामने तेजी से आगे-पीछे हिलाते हैं. विराट ने भी डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स को देखकर ऐसा ही किया. उस समय मैदान पर सीना का एंट्रेस म्यूजिक बज रहा था. हालांकि मिचेल और फिलिप्स ने इस पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया. विराट से पीछे खड़े हुए रोहित शर्मा जोर-जोर से जरूर हंसने लग गए थे. कोहली के इस अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की पहले मैच में जीत

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी. शुरुआत काफी रही और लगातार विकेट गिरते रहे. कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. पूरी टीम सिर्फ 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन बनाए. इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 28 रन बनाए. अंत ब्लेयर टिकनर ने 34 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की भी शुरुआत खास नहीं रही. रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. विराट कोहली और शुभमन गिल ने टीम को संभाला. मैच में बारिश ने भी खलल डाला. बाद में भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 143 रनों का नया लक्ष्य मिला. टीम इंडिया ने 22.4 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ