SSC CGL Answer Key 2026 Objection Window Open: आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 50 रुपये प्रति प्रश्‍न देकर 7 नवंबर तक करें अप्लाई

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 Objection Window: कर्मचारी चयन आयोग ने टियर-1 आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की विंडो खोल दी है. उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर 50 रुपये प्रति प्रश्‍न देकर 7 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026

50 रुपये प्रति प्रश्‍न देकर 7 नवंबर तक आपत्‍त‍ि दर्ज कर सकते हैं. (फोटो - एआई)

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद जरूरी और समयबद्ध खबर है. आयोग ने टियर-1 प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) पर आपत्ति (Objection) दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन विंडो खोल दी है. अगर आपको आयोग से जारी किसी प्रश्‍न के उत्तर या विकल्प पर कोई संदेह या आपत्ति है, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 7 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन सबमिट कर सकते हैं.

विज्ञापन

SSC CGL Tier 1 Answer Key: जरूरी नियम और आपत्ति फीस

आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑब्जेक्शन सबमिट करने से पहले इन बातों का खास ध्यान रखें:

विज्ञापन
  1. अंतिम तिथि : आप 7 नवंबर 2026 तक ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद ऑब्जेक्शन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी दावे पर विचार नहीं होगा.
  2. प्रति प्रश्‍न फीस: अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न या उत्तर चुनौती देने के लिए 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. यह फीस चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जमा होगी.
  3. सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें: अपनी आपत्ति दर्ज कराते समय उससे संबंधित सही प्रूफ/दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है.
  4. क्‍वेश्‍चन पेपर का उपयोग: आयोग ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल से डाउनलोड किया गया प्रश्‍न पत्र केवल उम्मीदवार के निजी संदर्भ और सेल्फ-एनालिसिस के लिए है.

SSC CGL Tier 1 Answer Key पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
अगर आप किसी सवाल के जवाब को चुनौती देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद Login लिंक पर क्लिक करें और अपने क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें.
  • पोर्टल में लॉगिन करने के बाद SSC CGL Tier 1 Answer Key और चैलेंज पोर्टल पर जाएं.
  • उस प्रश्‍न या उत्तर का चयन करें जिस पर आपको आपत्ति दर्ज करानी है.
  • आपत्ति के समर्थन में अपने प्रामाणिक दस्तावेज अपलोड करें.
  • प्रति प्रश्‍न 50 रुपये के हिसाब से ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और अपनी आपत्ति फाइनल सबमिट कर दें.
  • सबमिशन कंफर्मेशन पेज और पेमेंट रिसीप्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ