हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कम उम्र में क्यों सफेद होते हैं बाल? डायटीशियन से जानें कारण

Vitamin B-12 Deficiency: बालों का कम उम्र में सफेद होना सामान्य नहीं है। शरीर में किसी तत्व की कमी होने से भी यह परेशानी हो सकती है। डायटीशियन बताती हैं कि शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से ऐसा होता है।

विज्ञापन
photo credit-meta ai

Vitamin B-12 Deficiency: बाल सफेद होना, असमय झड़ना या फिर छोटी उम्र में ही झड़ना सामान्य परेशानी नहीं है। बालों से जुड़ी यह सभी समस्याएं शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होती हैं। यह तत्व हमारे शरीर का सबसे अहम तत्व होता है, जो बॉडी और ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी-12 की कमी होने से आपके न सिर्फ हेयरफॉल बल्कि और भी कई परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं डायटीशियन से।

क्या कहती हैं डायटीशियन?

इंस्टाग्राम पर फेमस डायटीशियन सतिंदर मुत्नेजा बताती हैं कि शरीर में अगर विटामिन बी-12 की कमी हो रही है, तो ये संकेत दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

विज्ञापन

1. सिर के बालों का सफेद होना और झड़ना- इसमें कम आयु के लोगों के बाल जल्दी सफेद होना और झड़ना शामिल है।

2. दाढ़ी सफेद होना- डायटीशियन के अनुसार, मर्दों की दाढ़ी के बालों का सफेद होना भी, उनमें विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है।

विज्ञापन

3. बाल कम होना- इसमें डायटीशियन बताती हैं कि अगर दाढ़ी या फिर सिर के बाल कम हो रहे हैं यानी गिर रहे हैं, तो यह भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है।

photo credit-meta ai

विज्ञापन

4. हाथ-पैर सुन्न होना- विटामिन बी-12 कम होने से हाथ और पैर सुन्न होने लगते हैं। उंगलियों में झनझनाहट होना भी इस तत्व की कमी का संकेत होता है।

5. स्किन का पीला होना- जिसके शरीर में विटामिन बी-12 कम होता है, उसके शरीर में खून की कमी हो जाती है जिसके चलते स्किन का रंग पीला पड़ने लगता है। यह भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है।

विज्ञापन

कैसे पूरी करें इस विटामिन की कमी?

हालांकि, अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी ज्यादा है, तो आपको मेडिकल हेल्प लेने की जरूरत होती है। सबसे पहले तो आपको कुछ टेस्ट जैसे कि CBC और विटामिन Deficiency के टेस्ट करवाने होंगे ताकि उससे शरीर में इस विटामिन की कमी का अंदाजा लगाया जा सके। इसके बाद अगर खाने-पीने से इसे पूरा किया जा सकता है, तो आपको अपने आहार में कुछ चीजें शामिल करने की सलाह दी जाती है।

इन चीजों को खाएं

चुकंदर, ब्रोकोली, पालक और मशरूम जैसी सब्जियां खा सकते हैं। फलों में आप सेब, केला, कीवी, खजूर के साथ संतरा भी खा सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स और नॉनवेज भी विटामिन बी-12 का सोर्स होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola