खुलकर नहीं आ रहा पेशाब या हो रही है जलन? अपनाएं आचार्य बालकृष्ण का ये घरेलू नुस्खा

Urine Symptoms: कुछ लोगों को पेशाब करने में बड़ी दिक्कत होती है। मगर कुछ दिक्कतें आम नहीं होती हैं, जैसे कि जलन होना या फिर सही से पेशाब न आना। कई बार ये किडनी और यूटीआई जैसी बीमारियों का संकेत देती है जिसे अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। आइए आचार्य बालकृष्ण से जानते हैं इस परेशानी का घरेलू उपचार क्या है।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Urine Symptoms: यूरिन और उससे संबंधित बीमारियां लोगों में आम हो गई हैं। अगर किसी को एक दिन में 8 बार से ज्यादा पेशाब रोजाना आता है तो उसे शुगर, किडनी डिजीज और यूरिन इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है, जबकि यदि कोई एक दिन में 5 बार से भी कम पेशाब करता है तो उसे डिहाइड्रेट माना जाता है। हालांकि, पेशाब से जुड़ी बीमारियां इससे और भी ज्यादा हो सकती हैं जैसे पेशाब करते समय जलन होना या यूरिन सही से पास न कर पाना। आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि लौकी का जूस पीने से इस समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।

क्या है घरेलू उपचार?

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि जिन लोगों को रुक-रुककर पेशाब करने की समस्या होती है, उन्हें रोजाना 1 गिलास लौकी का जूस पीना चाहिए। इस जूस को पीने से उनकी बॉडी से टॉक्सिन्स फ्लश होते हैं और यूरिन सही से पास होता है।

विज्ञापन

लौकी का जूस पीने का सही तरीका क्या है?

पेशाब की समस्याओं को दूर करने के लिए आपको लौकी का जूस सुबह के समय पीना चाहिए। इसे बनाना भी आसान होता है। आपको आधा कच्चा लौकी लेना है और इसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में पीस लेना है। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से जूस ज्यादा गाढ़ा नहीं बनेगा और पीने में आसानी होगी।

अगर आपको सुबह के समय लौकी का जूस पीने का समय नहीं मिल रहा है तो शाम के समय 4 या 5 बजे के आस-पास भी इसका जूस पी सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको लौकी का जूस बिल्कुल शाम या अंधेरा होने पर नहीं पीना चाहिए। दरअसल, ज्यादा शाम में इस रस को पीने से सर्दी हो सकती है क्योंकि लौकी की तासीर ठंडी होती है।

विज्ञापन

लौकी का जूस पीने के फायदे

  • लौकी का जूस पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है। इस जूस को पीने से यूरिनरी इंफेक्शन की समस्या दूर होती है। ये जूस बॉडी और यूरिनल एरियाज को अंदर से साफ करता है और इस पेशाब को सही से करने में मदद करता है।
  • लौकी का जूस पाचन को सुधारता है। इसे पीने से पेट को ठंडक मिलती है। इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
  • लौकी का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है और हाई ब्लड शुगर की समस्या दूर होती है।
  • लौकी का जूस रोजाना पीने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

लौकी का जूस पीते समय ध्यान रखें ये बातें

लौकी का जूस कभी भी स्टोर करके नहीं पीना चाहिए।

लौकी का रस लो बीपी के मरीजों को नहीं पीना चाहिए।

विज्ञापन

जिन लौकी का स्वाद कड़वा होता है, उसका जूस बिल्कुल न पिएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ