---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सुबह खाली पेट चिया सीड्स भूलकर भी न खाएं ये लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान

Chia Seeds On An Empty Stomach: चिया सीड्स खाने से शरीर को एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं। ये फायदेमंद गुणों से भरपूर बीज हैं, लेकिन क्या सभी को इन्हें खाना चाहिए? जी नहीं, चिया सीड्स सभी लोगों के लिए नहीं होते हैं। कुछ लोगों को इसके नुकसान भी झेलने पड़ते हैं। आइए जानते हैं इसके नुकसान।

---विज्ञापन---

Chia Seeds On An Empty Stomach: स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी डाइट और ईटिंग हैबिट पर भी ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर सुबह के समय हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिन्हें खाने से हमें ऊर्जा और पोषण दोनों मिले। चिया सीड्स उन्हीं में से एक है। हालांकि, सुबह के समय चिया सीड्स का पानी पीना फायदेमंद होता है, लेकिन इसके बीजों का पानी सभी के लिए नहीं होता है। आइए जानते हैं किन लोगों को चिया सीड्स का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए चिया सीड्स

पाचन से जुड़ी समस्या- अगर किसी को खाना पचाने में समस्या होती है या फिर उन्हें एसिडिटी और गैस की परेशानी बनी रहती है तो उन्हें चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए। अगर कोई आईबीएस की बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें भी चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए। इन बीजों को खाने से पाचन धीमा हो जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- दिख रहे हैं ये 5 लक्षण, तो समझ लो खराब हो रही है किडनी, डॉक्टर से जानिए बचाव के तरीके

बीपी की दवा लेने वाले- चिया सीड्स में अल्फा-लिनोलेनिक नामक तत्व पाया जाता है। ये बीपी को लो करने में मदद करते हैं, ऐसे में जो ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने वाली दवा खाते हैं, उन्हें भी इन बीजों के पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे खाने से कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

---विज्ञापन---

खून पतला करने वाली दवा लेने- अगर किसी को खून पतला करने वाली दवा दी गई है तो उन्हें भी इन बीजों को खाने से बचना चाहिए। रोजाना चिया सीड्स खाने से ब्लीडिंग और चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है।

चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या?

यूनानी एक्सपर्ट, डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का सोर्स हैं। इन्हें खाने से हार्ट की बीमारियों और सूजन की समस्या से बचा जा सकता है, ऐसे में चिया सीड्स एक बेहतर विकल्प बनता है। मगर चिया सीड्स का सेवन सीमित तौर पर करना चाहिए। चिया सीड्स को पानी में भिगोकर रखें और फिर खाएं। कभी भी चिया सीड्स 1-2 चम्मच से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इन्हें कच्चा खाने से भी बचना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हर दिन की ये 5 आदतें बढा रही हैं यूरिक एसिड का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स

First published on: Aug 12, 2025 07:16 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola