हर दिन की ये 5 आदतें बढा रही हैं यूरिक एसिड का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स

High Uric Acid Symptoms: आजकल युवाओं को तरह-तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। उनमें से एक यूरिक एसिड भी है। इसके बढ़ने से गाउट की समस्या हो सकती है, जो गंभीर हड्डियों की बीमारी होती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि क्यों हमारे शरीर में ये एसिड बढ़ने लगता है और बचाव के उपाय।

SOURCE- NEWS 24

High Uric Acid Symptoms: लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क आजकल काफी कॉमन हो गया है। हाई यूरिक एसिड की प्रॉब्लम भी उन्हीं में से एक है। यूरिक एसिड का स्तर अगर शरीर में अधिक हो जाए तो इससे गाठिया, जोड़ों में सूजन और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह समस्या हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतों की वजह से भी तेजी से बढ़ जाती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतों के बारे में जो धीरे-धीरे यूरिक एसिड को बढ़ा रही हैं। एक्सपर्ट से जानते हैं इस समस्या को दूर करने के तरीके।

विज्ञापन

क्यों बढ़ रहा है यूरिक एसिड?

यूरिक एसिड पहले उम्रदराज लोगों में देखी जाने वाली बीमारी हुआ करती थी मगर अब पिछले कुछ सालों में 25 से 30 वर्ष की आयु वाले लोगों को भी इस बीमारी की चपेट में आता देखा जा रहा है। इस वजह से कम उम्र में ही जोड़ों में दर्द और किडनी की बीमारियां होने लगी हैं। यह चिंता का विषय हैं। इसलिए, इसके कारणों को समझना और इलाज ढूंढना जरूरी हो गया है।

विज्ञापन

ये हैं 5 कारण

1.अनहेल्दी इटिंग- डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि यूरिक एसिड की समस्या युवाओं में उनके खाने-पीने की वजह से अटैक कर रही है। ये लोग ताजा खाना खाने की बजाए प्राइमरी फोकस बाहर के खाने पर रखते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स, इंस्टेंट फूड्स और स्ट्रीट फूड की वजह से यूरिक एसिड बढ़ रहा है।

विज्ञापन

2.खराब जीवनशैली- युवाओं के बीच सिडेंटरी लाइफस्टाइल भी बहुत बढ़ गया है। इसमें युवा लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल पर लगे रहते हैं और एक ही जगह पर बैठे रहते हैं। ये लोग कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, जिस वजह से इनका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ये हमारे शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ाता है, जिससे यूरिक एसिड बढ़ता है।

3.स्ट्रैस- नौकरी हो या पढ़ाई, युवाओं में स्ट्रेस की समस्या इतनी आम हो चुकी है कि कम उम्र में ही उनकी बॉडी में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। कोर्टिसोल ऐसा हार्मोन होता है, जो डाइजेशन को बिगाड़ता है। इससे गट प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। ये नींद की कमी की बड़ी वजह बनता है जिस वजह से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है।

विज्ञापन

4.पानी की कमी- जो लोग कम पानी पीते हैं उन्हें भी हाई यूरिक एसिड की समस्या होती है। ऐसे लोगों को डिहाइड्रेशन की वजह से प्यूरिन की समस्या हो जाती है और इनकी किडनी भी सही से काम नहीं करती है।

5.क्रैश डाइटिंग- इस डाइट में इंसान तेजी से वजन कम करने के लिए अपनी डाइट से ज्यादा से ज्यादा कैलोरी कम कर लेता है, जिस वजह से इनके शरीर में कीटोन बनते हैं, जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे होगा बचाव?

  • रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं।
  • हाई प्यूरिन वाले फूड्स से परहेज करें।
  • रोजाना थोड़ी देर के लिए हल्का व्यायाम करें।
  • हाइड्रेटिंग चीजें जैसे तरबूज, खीरा और नींबू पानी का सेवन जरूर करें।
  • धनिये के बीजों का पानी खाली पेट पीना शुरू कर दें।

ये भी पढ़ें- दिख रहे हैं ये 5 लक्षण, तो समझ लो खराब हो रही है किडनी, डॉक्टर से जानिए बचाव के तरीके

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ