Urine Symptoms: क्या आपने कभी देखा है कि पेशाब करते समय उसमें झाग बन रहा है? अगर हां तो इसे नजरअंदाज करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आमतौर पर लोग इसे मामूली बात समझकर हमेशा इग्नोर कर देते हैं, लेकिन बार-बार झागदार पेशाब आना शरीर के अंदर किसी गंभीर बीमारी का इशारा करता है। यह शरीर से प्रोटीन रिलीज होने का भी संकेत होता है। कई बार हमारी किडनी डैमेज होने लगती है जिस वजह से बार-बार प्रोटीन शरीर से बाहर निकलता है और वो भी यूरिन के माध्यम से तो वह झागदार दिखाई देता है।
क्यों आता है झागदार पेशाब?
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर तनमय गोस्वामी बताते हैं कि पेशाब में झाग जैसा निकलना किडनी सही न होने का संकेत होता है। पेशाब में से म्यूकस यानी लार निकलना भी बीमारियों का संकेत होता है। ये क्रोनिक यूरिन इंफेक्शन और क्रोनिक किडनी डिजीज का लक्षण होता है। अगर इस बीमारी के बारे में सही समय पर समझकर हम इलाज नहीं करते हैं तो यह बीमारी बढ़ सकती है। झागदार पेशाब आने का एक कारण शरीर में टॉक्सिन्स का बढ़ जाना भी है, जो एक और किडनी की समस्या का लक्षण होता है।
ये भी पढ़ें- हर दिन की ये 5 आदतें बढा रही हैं यूरिक एसिड का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स
इस आयुर्वेदिक उपचार से दूर होगी समस्या
एक्सपर्ट बताते हैं कि पेशाब की इस समस्या को दूर करने के लिए हैवी डोज की दवाओं की जगह हम कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू इलाज उपचारों की मदद ले सकते हैं। हमें शरीर से टॉक्सिन्स को निकालना है और किडनी में फंसा हुआ ग्लूकोज बाहर निकालना है। इसके लिए आपको अविपत्तिकर चूर्ण जिसे आम भाषा में अमलतास का पत्ता कहते हैं और त्रिफला चूर्ण को 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीना है। इस ड्रिंक को आपको दिन में 2 बार पीना है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इससे सिर्फ यूरिन नहीं बल्कि डायबिटीज और फैटी लिवर की बीमारी में भी राहत मिलती है।
यूरिन की बीमारी के बारे में पता कैसे लगाएं?
- यूरिन कल्चर टेस्ट करवा सकते हैं।
- यूरिन एनालाइसेस करवाएं।
- अल्ट्रासाउंड करवाएं।
- सिटी स्कैन करवाएं।
- सिस्टोस्कोपी टेस्ट करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-सुबह खाली पेट चिया सीड्स भूलकर भी न खाएं ये लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
10 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
12 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
14 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
15 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
18 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines