---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

बस चलाते, बात करते, नाचते क्यों फेल हो रहे हार्ट? Heart Attack के ऐसे मामले खतरनाक?

Heart Attack Causes: हार्ट अटैक के मामले ऐसे हो गए हैं, जैसे कोई सर्दी-जुकाम, जो किसी भी मौसम में अचानक आ जाता है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें बेंगलुरु के एक बस ड्राइवर को बस चलाते हुए दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मृत्यु हो गई।

---विज्ञापन---

Heart Attack Causes: दिल की बीमारियों के मामले इतने गंभीर हो गए हैं, जैसे छोटे से लेकर बड़े-बूढ़े सभी इस खतरे में रहते हैं। पिछले कुछ समय से अचानक आने वाले हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ गए हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें बेंगलुरु के एक बस ड्राइवर की ड्राइविंग के दौरान मौत हो गई। दरअसल, हुआ ऐसा था कि वह ड्राइविंग कर रहा था और उसे हार्ट अटैक आ जाता है, जिसके कारण वह अचानक बस चलाते हुए गिर जाता है। हालांकि, कंडक्टर की सूझ-बूझ के चलते बस में बैठे यात्रियों की जान बच गई। कुछ समय पहले एक पार्टी में नाचते-नाचते दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को अचानक हार्ट अटैक आया था, जिसमें उसकी भी मौत हो गई थी। ऐसे में एक सवाल उठता है कि अचानक नाचते-गाते या ड्राइविंग करते हार्ट अटैक क्यों आ जाता है। आइए जानते हैं इसका कारण।

कुछ कारणों के चलते आता है Sudden हार्ट अटैक

1. मानसिक और शारीरिक तनाव

---विज्ञापन---

आजकल की बिजी लाइफ में लोग मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा दबाव महसूस कर रहे हैं। अधिक काम का दबाव, फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स, फैमिली प्रेशर और अनियमित जीवनशैली हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- रुक-रुक कर पेशाब आना गंभीर बीमारी के संकेत, महिलाएं न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

2. बैड लाइफस्टाइल

अनहेल्दी डाइट, हाई कैलोरी वाली डाइट, और अत्यधिक तला-भुना भोजन आपके हृदय की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इस प्रकार के आहार से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे दिल की धमनियों में रुकावट आ सकती है, जो हार्ट अटैक का कारण बनती है।

---विज्ञापन---

3. नशा

स्मोकिंग, तंबाकू, शराब और ड्रग्स का सेवन हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा देता है। इनकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ाता है।

---विज्ञापन---

4. कम शारीरिक गतिविधियां

यह भी अचानक आने वाले हार्ट अटैक का एक कारण है। अगर आप पूरे दिन एक जगह बैठे रहेंगे और शरीर को एक्टिव नहीं रखेंगे, तो ऐसे में आपको हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

5. जेनेटिक

उम्र बढ़ने के साथ दिल की धमनियां कमजोर हो सकती हैं। अगर परिवार में पहले से किसी को दिल की बीमारी रही हो, तो उस व्यक्ति में भी दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक हो सकता है।

---विज्ञापन---

6. सेहत पर ध्यान न देना

---विज्ञापन---

अगर आप पहले से किसी बीमारी या दवाओं का सेवन कर रहे हैं या बीपी, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको अपना ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। छोटी-मोटी लापरवाही हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।

7. ओवर एक्साइटमेंट

---विज्ञापन---

कुछ लोगों को अत्यधिक खुशी या एक्साइटमेंट के दौरान भी दिल का दौरा पड़ सकता है, जैसे किसी बड़ी खुशखबरी के दौरान या अचानक खुश होने पर, जिससे ब्लड प्रेशर और हृदय गति में तेजी आ जाती है।

कैसे रहें सुरक्षित?

  • स्वस्थ आहार खाएं।
  • एक्टिव रहें।
  • स्ट्रेस कम करें।
  • ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें।
  • समय-समय पर जांच करवाएं।

ये भी पढ़ें- नींद में हार्ट फेल होने के 5 संकेत, पता लगने पर भी नजरअंदाज करना जानलेवा

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 08, 2024 08:05 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola