बार-बार पेशाब और ज्यादा प्यास? जानिए वो 5 शुरुआती संकेत जो बताते हैं कि आपको डायबिटीज हो सकती है

Early Signs Of Diabetes Type 2: क्या आप जानते हैं डायबिटीज की बीमारी में शरीर किस तरह के संकेत देता है? आइए इस स्टोरी में आपको बताएं कुछ आम सी दिखने वाली समस्याओं के बारे में, जो डायबिटीज टाइप 1 और 2 की ओर इशारा करती हैं.

Early Signs Of Diabetes Type 2

डायबिटीज की बीमारी में कैसे लक्षण दिखते हैं? (Image: AI/Pexels)

शुगर की समस्या काफी आम हो चुकी है, जिससे बड़ी संख्या में लोग आज प्रभावित है और हो रहे हैं. पहले के समय में ये बीमारी आमतौर पर सिर्फ बुजुर्गों को अपना शिकार बनाती थी, लेकिन वक्त के साथ-साथ लोगों ने कम उम्र में ही अपने शरीर को इतना कमजोर बना लिया कि डायबिटीज की बीमारी अपना शिकार बना रही है. आपको जानकर हैरानी होगी आज स्थिति इतनी गंभीर हो चली है कि 10 साल के बच्चे भी इस गंभीर बीमारी के चपेट में आ रहे हैं और इसे कंट्रोल में रखने के लिए सुबह-शाम दवाओं का सेवन करते हैं. हालांकि, कई लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती है कि उनमें शुगर की समस्या पैदा हो रही है, क्योंकि उन्हें मालूम ही नहीं होता है कि डायबिटीज की बीमारी में लक्षण कैसे दिखाई देते हैं. आइए इस स्टोरी में जानते हैं कैसे दिखते हैं डायबिटीज टाइप 2 के लक्षण?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है डायबिटीज की बीमारी? What is Diabetes

कैसे शरीर को अपना बना लेती है डायबिटीज की बीमारी, इसके बारे में जानना भी जरूरी है. जिन लोगों के परिवार में पहले इस बीमारी से किसी का वास्ता नहीं पड़ा हो, उन्हें अक्सर इस बीमारी के बारे में सही जानकारी नहीं होती है. इसलिए जरूरी ये भी है कि आप पहले समझे कि आखिर ये बीमारी है क्या है और कैसे शरीर में अपना कब्जा जमा लेती है. दरअसल, डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर यानी रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसा तब होता है जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति सही प्रतिक्रिया नहीं देती हैं, जिससे अग्न्याशय (पैंक्रियाज) द्वारा बनाया गया इंसुलिन प्रभावी रूप से उपयोग नहीं हो पाता और ये बीमारी पैदा होने लगती है. इस बीमारी का असर, दिल, आंख, किडनी पर बुरी तरह पड़ता है.

सिर्फ बार-बार पेशाब और प्यास नहीं ये भी हैं लक्षण

डायबिटीज की बीमारी में लक्षण कैसे दिखाई देते हैं, इसके बारे में ज्यादातर लोगों को इतना ही मालूम रहता है कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों में व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने की समस्या पैदा होना ज्यादा प्यास लगने लगती है. लेकिन इसके अलावा भी कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. Centers for Disease Control and Prevention की वेबसाइट के अनुसार, के मुताबिक, इनमें;

विज्ञापन
  • बार-बार भूख लगना
  • बिना मेहनत किए वजन का लगातार घटना
  • हर वक्त थकान महसूस होना और चिड़चिड़ा रहना
  • आंखों से साफ न दिखना या धुंधला दिखाई देना
  • बार-बार होने वाले यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) या यीस्ट इन्फेक्शन.

इतना ही नहीं, कुछ लक्षण ऐसे भी दिख सकते हैं, जो साफ बताते हैं कि व्यक्ति इस शुगर की बीमारी का शिकार हो चुका है.

  • घाव, चोट का जल्दी न भरना या ठीक होना
  • गर्दन, बगल या जांघों के आस-पास त्वचा पर काले धब्बे दिखना
  • हाथों या पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी की समस्या रहना

शुगर की बीमारी से कैस रहे सुरक्षित

शुगर की बीमारी अगर अभी नहीं है, तो अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाना काफी जरूरी है, जिसमें हेल्दी खाना, फिजिकल एक्टिविटी करना, बाहर के खाने से दूरी, फैट वाले खाने से हाथ पीछे करना, धूम्रपान और शराब से दूरी से आप अपने आपको इस बीमारी से बचा सकते हैं. इसके साथ ही, डॉक्टर से वक्त-वक्त पर जांच कराते रहना और उनकी सलाह के अनुसार, डेली-रूटीन को अपनाना फायदेमंद है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: Centers for Disease Control and Prevention 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ