Urine Problems: रुक-रुक कर पेशाब आना गंभीर बीमारी के संकेत, महिलाएं न करें इग्नोर

Urine Problems In Females: महिलाओं में पेशाब की समस्या गंभीर रूप ले रही है। इन दिनों फीमेल्स में रुक-रुक कर यूरिन आना एक नई बीमारी बन रही है, जो कि काफी आम हो गई है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों ऐसा होता है और इस पर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।

Urine Problems In Females

Urine Problems In Females: लोगों का बिगड़ता खान-पान इन दिनों गंभीर बीमारी का कारण बन रहा है। खाने-पीने की समस्याओं से लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ रहा है। इन दिनों महिलाओं में रुक-रुक कर पेशाब करने की समस्या आम हो गई है। हालांकि, यह गंभीर नहीं है लेकिन कुछ पैमानों पर नुकसानदायक हो सकती है। रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या किसी भी उम्र की महिला को हो सकती है। कुछ महिलाओं को यह परेशानी होती है और फिर अपने-आप सही भी हो जाती है। आइए समझते हैं इस बीमारी के बारे में, और क्या यह घातक समस्या है?

विज्ञापन

इस समस्या के कई कारण हैं

1. यूटीआई (UTI)

विज्ञापन

यह एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो यूरिन एरिया में इंफेक्शन के कारण होता है जिससे पेशाब रुक-रुक कर आता है।

2. मेनोपॉज और हार्मोनल चेंज

विज्ञापन

महिलाओं में यह समस्या हार्मोनल इंबैलेंस और मेनोपॉज के बाद भी होती है। इसमें महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन की कमी हो जाती है, जिस कारण रुक-रुक कर पेशाब आता है।

विज्ञापन

3. पथरी

ब्लैडर या किडनी में पथरी या किसी संक्रमण की वजह से भी रुक-रुक कर पेशाब की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

4. ब्लैडर सिंड्रोम

इसमें ब्लैडर में बार-बार कॉन्ट्रेक्शन होने से भी पेशाब रुक-रुक कर आता है। इस समस्या में तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने को कहा जाता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

5. डायबिटीज

विज्ञापन

शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा अधिक होने से भी बार-बार और रुक-रुक कर यूरिन आता है। इसके अलावा, न्यूरो प्रॉब्लम्स में भी ब्लैडर पर इफेक्ट पड़ता है, जिससे पेशाब की समस्या आती है।

6. ब्लैडर में सूजन

विज्ञापन

महिलाओं के ब्लैडर में सूजन होने से भी रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या हो सकती है। यह यूरिन इंफेक्शन की समस्या को भी दर्शाता है।

7. पुरानी बीमारी

विज्ञापन

अगर आप पहले से भी किसी बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं, जैसे – कोई सर्जरी होना या कैंसर की बीमारी।

बचाव के उपाय

  • स्पाइसी फूड के सेवन से बचें।
  • खूब पानी पिएं।
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें।
  • स्वस्थ आहार खाएं।
  • कॉफी इनटेक पर ध्यान दें।
  • साफ-सफाई का ध्यान दें।

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर आपको यूरिन एरिया में जलन, खुजली या बार-बार यूरिन से जुड़ी प्रॉब्लम हो रही है तो आपको एकबार डॉक्टर से कंसल्ट करने की जरूरत है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ