नाक से लगातार खून बहना किस कैंसर की तरफ करता है इशारा? समझिए वो 3 रेड फ्लैग लक्षण जिन्हें लोग कर देते हैं इग्नोर

Nose Bleeding: क्या आप भी नाक से खून निकलने की समस्या को आम समझ कर इग्नोर कर रहे हैं? कहीं आपकी ये बुरी आदत आपको कैंसर के करीब तो नहीं ले जा रही, आइए जानते हैं किस कैंसर में ऐसी स्थिति बन सकती है.

Nasal and Sinus Cancer

किस कैंसर के कारण नाक से आ सकता है खून?. (Image: AI/Pexels)

नाक से अचानक खून आना कोई मामूली बात नहीं है, जिसे नजरअंदाज  नहीं किया जा सकता है. आमतौर पर लोग नाक से खून आने के पीछे कोई न कोई कारण मान कर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अक्सर लोगों को ईस बात की जानकारी नहीं होती है कि नाक से यूं अचानक खून का बहना किसी खास तरह के कैंसर का भी संकेत हो सकता है, जो मरीज को बड़ी मुश्किलों में धकेल सकता है. आइए इस स्टोरी में आपको बताते हैं किस कैंसर में मरीज के नाक से खून आने लगता है और इसके क्या-क्या और लक्षण दिखाई दे सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

किस कैंसर में नाक से खून आने लगता है?

NHS के अनुसार, किसी व्यक्ति के नाक से अचानक खून आना और बार-बार खून का बहना नाक और साइनस का कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं. ये एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है, जो नाक के अंदर की जगह (नेजल कैविटी) या साइनस में शुरू होता है. नाक और साइनस सांस लेने, सूंघने और संक्रमण से वायु मार्ग की सुरक्षा में मदद करते हैं. हालांकि, इस कैंसर की गंभीरता इस बात पर निर्भर करती है कि यह सिर, गर्दन या शरीर के अन्य हिस्सों में कितना फैला है, इसलिए इसे नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए. NHS के मुताबिक, इलाज में सर्जरी, रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इन 3 बड़े लक्षणों को लोग ले लेते हैं हल्के में

नाक और साइनस कैंसर के शुरुआती स्टेज में नाक से जुड़ी कुछ समस्याएं दिख सकती है, जिसे अक्सर लोग आम समझ लेते हैं, जोकि सबसे बड़ी गलती होती है. कैंसर की सबसे खतरनाक बात ये ही है कि जब वह शरीर में पनप रहा होता है, तो उसके लक्षण अक्सर लोगों के समझ में नहीं आते हैं और जब कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, तो लोग उन्हें मामूली बात मान लेते हैं. NHS की वेबसाइट में दर्ज जानकारी के अनुसार, इस कैंसर में जो सबसे आम लक्षण दिखाई दे सकते हैं, नाक से खून आने अलावा, वह इस प्रकार हैं-

विज्ञापन
  • नाक के एक तरफ का बंद होना जो ठीक न हो.
  • सूंघने की क्षमता में कुछ कमी.
  • नाक से या गले में बलगम का बहना और बलगम में खून भी आ सकता है.

इतना ही नहीं, इस कैंसर का असर बढ़ भी सकता है और दूसरे अंगों को भी प्रभावित कर सकता है, जिसमें;

  • चीजें दो-दो दिखाई देना
  • एक आंख से पानी आना
  • आंखों का बाहर की ओर उभरा हुआ दिखना
  • दिखने में कुछ कमी आना.

अगर कैंसर सिर और गर्दन के दूसरे हिस्सों में फैल जाता है, तो कुछ और लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जिसमें;

विज्ञापन
  • चेहरे पर दर्द और सुन्नपन जो ठीक न हो
  • मुंह खोलने में परेशानी
  • एक या ज्यादा दांतों का ढीला होना
  • कान में दर्द या दबाव महसूस होना
  • गर्दन में सूजन
  • चेहरे, नाक या मुंह के ऊपरी हिस्से (तालू) पर गांठ

किन कारणों से बढ़ता है इस कैंसर का खतरा?

नाक और साइनस का कैंसर किसी को भी हो सकता है, हालांकि; यह हमेशा साफ नहीं होता कि इसका कारण क्या है? NHS की जानकारी के अनुसार, आपको इसके होने का खतरा ज्यादा हो सकता है अगर आप:

  • स्मोकिंग करते हैं.
  • आपको ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) है, जो एक आम वायरस है और अक्सर सेक्स के दौरान जननांगों की त्वचा के संपर्क में आने से फैलता है.
  • आप ऐसी नौकरी करते हैं या कर चुके हैं जिसमें आपको लकड़ी, चमड़े या टेक्सटाइल की धूल, निकेल कंपाउंड या आइसोप्रोपिल अल्कोहल जैसी चीजें सांस के जरिए अंदर चले जाते हो.
  • अगर आपने पहले रेटिनोब्लास्टोमा (आंखों के कैंसर का एक दुर्लभ प्रकार जो छोटे बच्चों को होता है) के इलाज के लिए रेडियोथेरेपी करवाई थी, तो भी इसका खतरा बढ़ा रहता है.

इससे बचाव के लिए धूम्रपान को छोड़ें और अगर आप किसी फैक्ट्री में काम करते हैं, तो मास्क पहने की आदत डालें. इसके अलावा, डॉक्टर से जरूरी सलाह लें और उनके मुताबिक अपनी लाइफस्टाइल को अपनाएं.

विज्ञापन

SOURCE: National Health Service

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ