Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

Rinku Singh के पिता का लिवर कैंसर से हुआ निधन, जानिए स्टेज 4 Liver Cancer में क्या होता है

Liver Cancer Symptoms: स्टेज 4 लिवर कैंसर को मेटास्टेटिक लिवर कैंसर भी कहते हैं. यह लिवर की एडवांस्ड स्टेज है जिसमें कैंसर के सेल्स लिवर के बाहर तक शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल जाते हैं. ऐसे में यहां जानिए रिंकु सिंह के पापा को हुआ कैंसर कितना खतरनाक था.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 27, 2026 15:25
Rinku Singh Father Liver Cancer
लिवर कैंसर की स्टेज 4 क्या है?

Liver Cancer Stage 4: भारतीय क्रिकेटर रिंकु सिंह (Rinku Singh) के पिता खानचंद सिंह का लिवर कैंसर का स्टेज 4 के चलते निधन हो गया है. लिवर कैंसर की स्टेज 4 को मेटास्टेटिक लिवर कैंसर कहते हैं. इस कैंसर में कैंसर की सेल्स लिवर से बाहर शरीर के अन्य अंगों तक फैलने लगता है. चौथी स्टेज में कैंसर के सेल्स फेफड़ों, हड्डियों और लिम्फ नोड्स को भी प्रभावित करता है. ऐसे में यहां जानिए लिवर कैंसर की स्टेज 4 में क्या-क्या होता है यह शरीर को किस-किस तरह नुकसान पहुंचाता है.

लिवर कैंसर की स्टेज 4 क्या है

  • लिवर कैंसर की पहली स्टेज में लिवर में कैंसर के सेल्स पनपते हैं और रक्त धमनियों या लिम्फ नोड्स तक नहीं फैलते हैं.
  • स्टेज 2 में ट्यूमर बड़ा होने लगता है और लिवर के अंदर ही धमनियों में फैलने लगता है.
  • स्टेज 3 में कैंसर लिम्फ नोड्स और बड़ी धमनियों में फैलने लगता है. इस स्टेज में कैंसर गंभीर होने लगता है.
  • स्टेज 4 लिवर कैंसर में कैंसर आस-पास के अंगों और टिशूज तक फैलने लगता है.

लिवर कैंसर की स्टेज 4 के लक्षण

---विज्ञापन---

लिवर कैंसर की चौथी स्टेज सबसे गंभीर होती है और इस स्टेज में कैंसर किस अंग तक कितना फैला है इसपर निर्भर करते हुए लक्षण अलग-अलग नजर आ सकते हैं.

  • पीलिया हो सकता है और त्वचा पीली नजर आने लगती है
  • बिना कोशिश किए ही वजन कम होने लगता है
  • भूख में कमी होने लगती है
  • हर समय शरीर थका हुआ महसूस करता है
  • पेट में दर्द होने लगता है और पेट में सूजन (Swelling) नजर आती है
  • पेट अक्सर ही खराब होने लगता है
  • अक्सर ही सांस फूलने लगती है
  • मेंटल स्टेट पर भी इस कैंसर का असर पड़ता है.

स्टेज 4 कैंसर का ट्रीटमेंट

---विज्ञापन---

लिवर कैंसर में कीमोथेरैपी, टार्गेटेड थेरैपी और इम्यूनोथेरैपी दी जाती है. लोकलाइस्ड ट्रीटमेंट में रेडियोफ्रीक्वेंसी अब्लेशन और ट्रांसरेटिरियल कीमोमोबाइलाइजेशन होता है. इसके अलावा मरीज को सपोर्टिव केयर दी जाती है जिससे क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर हो सके. लिवर ट्रांसप्लांट भी एक ऑप्शन होता है.

यह भी पढ़ें – Pre Diabetes Symptoms: प्री-डायबिटीज होने पर शरीर पर दिखते हैं ये लक्षण, गर्दन पर भी दिखते हैं निशान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 27, 2026 03:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.