Pre Diabetes Symptoms: प्री-डायबिटीज होने पर शरीर पर दिखते हैं ये लक्षण, गर्दन पर भी दिखते हैं निशान

Pre Diabetes Symptoms In Hindi: प्री डायबिटीज की स्टेज में क्या होता है और इस स्टेज में शरीर पर कैसे लक्षण नजर आने लगते हैं, जानिए यहां. समय रहते प्रीडायबिटीज के लक्षण पहचानने बेहद जरूरी होते हैं.

Prediabetes Symptoms

प्री डायबिटीज में नजर आते हैं ऐसे लक्षण.

Pre Diabetes Ke Lakshan: प्री डायबिटीज का मतलब है कि आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल सामान्य से ज्यादा है. इसे टाइप 2 डायबिटीज नहीं कहा जाता है लेकिन अगर लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव ना किए जाएं तो टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) हो सकती है. वहीं, लंबे समय तक प्री डायबिटीज को इग्नोर करने की गलती नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे रक्त धमनियां डैमेज हो सकती हैं और दिल की सेहत के साथ ही किडनी पर भी असर पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए प्री डायबिटीज में शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और किस तरह इन लक्षणों की पहचान की जा सकती है.

विज्ञापन

प्री डायबिटीज के लक्षण क्या हैं | Pre Diabetes Symptoms

  • बार-बार पेशाब आने लगता है और बार-बार प्यास लगने लगती है.
  • त्वचा पर मस्से निकल सकते हैं. ये स्किन टैग्स छोटे या बड़े हो सकते हैं.
  • गर्दन की त्वचा वेलवेट जैसी काली नजर आ सकती है. ऐसा लगता है कि गर्दन पर मैल जमा है.
  • भूख बढ़ जाती है.
  • शरीर में हर समय थकान महसूस होने लगती है.
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस हो सकती है.
  • बार-बार इंफेक्शंस हो सकते हैं.

किन लोगों को रहता है प्री डायबिटीज का खतरा

विज्ञापन

वजन ज्यादा होने पर – जिन लोगों का वजन जरूरत से ज्यादा है या शरीर में फैटी टिशूज ज्यादा हैं उन्हें इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है.
चौड़ी कमर – जिन लोगों की कमर चौड़ी होने लगती है या पेट बाहर निकला रहता है उन्हें प्री डायबिटीज होने का खतरा रहता है.
खराब डाइट – खानपान अच्छा ना होने पर, बहुत ज्यादा शुगरी फूड्स खाने या शुगरी ड्रिंक्स पीने पर प्री डायबिटीज हो सकती है.
एक्टिव लाइफस्टाइल की कमी- अगर व्यक्ति का लाइफस्टाइल एक्टिव नहीं है तो उसे प्रीडायबिटीज हो सकती है.
उम्र – 35 साल से बड़ी उम्र के व्यक्ति को प्रीडायबिटीज हो सकती है.
गैस्टेशनल डायबिटीज – गर्भावस्था के दौरान अगर महिला को गैस्टेशनल डायबिटीज रही हो तो आगे चलकर उसे प्रीडायबिटीज हो सकती है.
नींद की दिक्कतें – नींद से जुड़ी दिक्कतों से परेशान लोगों में डायबिटीज का रिस्क ज्यादा रहता है.

प्रीडायबिटीज इन दिक्कतों की वजह बन सकती है

विज्ञापन

प्रीडायबिटीज में हाई ब्लड प्रेशर, हाई कॉलेस्ट्रोल, दिल की बीमारी, किडनी की बीमारी, नर्व डैमेज, फैटी लिवर डैमेज, स्ट्रोक, आंखों पर डैमेज या कम दिखाई देना और चोट भरने में समय लगना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ