हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

तुरंत नींद लाने के लिए क्या करें? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा दूध में मिलाकर पी लें यह चीज

How To Sleep Quickly: अगर आपको भी चैन की नींद लेने में दिक्कत होती है तो यहां जानिए किस नुस्खे को आजमाकर गहरी नींद सो सकते हैं आप.

विज्ञापन
1 मिनट में नींद आने का तरीका जानिए यहां. Image Credit- AI

How To Sleep: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें रात के समय चैन से नींद लेने में दिक्कत होती है. कभी किसी आवाज से या फिर बाहर की रोशनी अंदर आने से नींद नहीं आती और अगर आती भी है तो कुछ ही देर में टूट जाती है. ऐसे में इस नींद ना आने की दिक्कत की वजह से अगला पूरा दिन करवट बदलने में बीतता है. अगर आप भी नींद ना आने से परेशान हैं और चाहते हैं कि रात में चैन की गहरी नींद सो सकें तो यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट किस नुस्खे के बारे में बता रही हैं. होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट देव्यानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि दूध में क्या डालकर पीने पर गहरी नींद (Better Sleep) लेने में मदद मिल सकती है.

किस तरह आएगी गहरी नींद

न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा कि एक गिलास दूध में 2 से 3 बादाम, एक चुटकी खसखस और एक इलायची का टुकड़ा डालकर उबाल लें. इस दूध को सोने से पहले हल्का गर्म ही चुस्कियां लेते हुए पिएं. इससे गहरी नींद लेने में मदद मिलती है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

विज्ञापन
  • गहरी नींद के लिए कोशिश करें कि आप सोने से एक से डेढ़ घंटे पहले ही अपने फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल ना करें.
  • कमरे में किसी तरह का उजाला ना आने दें. कमरे में जितना अंधेरा होगा उतना सही है.
  • शोर वगैरह ना आए इसका ध्यान रखें.
  • खिड़की और दरवाजें बंद करें.
  • दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें. गहरी सांस लेकर सोएं. हो सके तो बिस्तर पर बैठे-बैठे ही शरीर को थोड़ा स्ट्रेच करें और फिर सोएं.

इस सूखे मेवे को खाने पर आएगी नींद

काजू (Cashew) एक ऐसा सूखा मेवा है जिसे अगर आप रोजाना भिगोकर खाएंगे तो आपकी स्लीप क्वालिटी बेहतर हो जाएगी. काजू में मैग्नीशियम और ट्राइटोफेन होता है. यह मसल्स को रिलैक्स करता है और नर्वस सिस्टम को आराम देने का काम करता है. काजू खाने पर दिमाग रिलैक्स्ड होता है, नींद ना आने की दिक्कत दूर होती है और स्लीप हार्मोन मेलाटॉनिन रेग्यूलेट होते हैं.
इस बात का ध्यान रखें कि आप काजू जरूरत से ज्यादा ना खाएं. रोजाना 2 से 3 काजू भिगोकर खाने पर पेट की सेहत अच्छी रहती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें –लिवर फैट को पिघला देती है यह एक ड्रिंक, Fortis Hospital के डॉक्टर ने बताया पीने का तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola