PM मोदी ने बताया आंवला है सेहत का खजाना! जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका

लोगों के लिए जाना-पहचाना फल है और घरों में इससे अचार और मुरब्बा बनाए जाते हैं. हाल ही में ‘मन की बात’ के एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने भी आंवले का जिक्र किया. उन्होंने आंवले के जूस और च्यवनप्राश के बारे में बात की. आप भी आंवला अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.

amla benefits

आंवला खाने के फायदे- Image Credit- AI

आंवला भारतीय घरों में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाने वाला फल है. इसका इस्तेमाल अचार, मुरब्बा, जूस, च्यवनप्राश और कई चीजें बनाने के लिए किया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ की 138 वीं कड़ी में आंवले का जिक्र किया. इस दौरान, उन्होंने बताया कि आंवला हमारे घरों में लंबे समय से अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता रहा है. साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंवला किसानों और इससे जुड़े स्थानीय चीजों के बारे में भी बात की. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आंवले को अपने आहार में शामिल करने के क्या फायदे हो सकते हैं और इसे डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आंवला एक सुपरफूड है? 

आंवले में विटामिन C और कई तरह के पॉलीफेनॉल जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों का भी अध्ययन किया गया है. हालांकि, आंवले को किसी बीमारी का इलाज मानना सही नहीं है, लेकिन आहार में शामिल करने से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा. 

आंवला खाने के 5 फायदे क्या मिल सकते हैं? 

PM मोदी ने बताया आंवला सेहत का खजाना है. अगर डाइट में इसे सही तरीके से शामिल किया जाए तो कई परेशानियों को काफी हद तक हल किया जा सकता है, जैसे- कोलेस्ट्रॉल को फायदा, पेट के लिए अच्छा या फिर बालों को मजबूत बनाने का काम करेगा. 

विज्ञापन
  • एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फल- आंवले में विटामिन सी और पॉलीफेनॉल जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं. ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निपटने वाली एंटीऑक्सीडेंट डिफेंस में भूमिका निभा सकते हैं. इसलिए आप आंवला को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. 
  • कोलेस्ट्रॉल के लिए हो सकता है फायदेमंद- आंवले खाने LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल पर असर हो सकता है. अगर इसे कच्चा खाया जाए और वो भी रोजाना तो हेल्थ को काफी हद तक फायदा हो सकता है. 
  • शरीर को विटामिन सी मिलना- अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है तो आपको आंवला जरूर खाना चाहिए. यह शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है और शरीर को बीमारियों से लड़ने लायक बनाता है. इसलिए खाने में आंवला जैसे फल शामिल करना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है.
  • स्किन के लिए अच्छा- आंवला स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. यह शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है और कोलेजन स्किन को हेल्दी रखने में भूमिका निभाता है. हालांकि, आंवला खाने से चेहरे की समस्या पूरी तरह से ठीक हो जाए…यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है. 
  • बालों के लिए फायदेमंद- आंवला बालों के लिए भी अच्छा है. अगर इसका रोज सेवन किया जाए तो बाल सफेद कम होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है, जिससे कोलेजन बनने में मदद मिल सकती है. अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो उसमें भी फायदा काफी हद तक मिल सकता है. 

आंवला कैसे खाया जा सकता है? 

आप इसे कच्चा या फिर कोई डिश बनाकर खा सकते हैं. इससे आप चटनी, मुरब्बा, जूस या फिर अचार बनाकर खा सकते हैं. हालांकि, फायदे ज्यादा कच्चा खाने से मिल सकते हैं, क्योंकि इसमें चीनी या फिर मसाले इस्तेमाल नहीं किए जाते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- Baba Ramdev

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ