लिवर फैट को पिघला देती है यह एक ड्रिंक, Fortis Hospital के डॉक्टर ने बताया पीने का तरीका

Fatty Liver: लिवर में जमी गंदगी शरीर को बीमार कर देती है. ऐसे में यहां जानिए फोर्टिस अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट किस ड्रिंक को लिवर फैट कम करने के लिए बेस्ट बता रहे हैं.

Fatty Liver

How To Detox Fatty Liver: फैटी लिवर को डिटॉक्स कैसे करें? Image Credit - AI

Fatty Liver Disease: फैटी लिवर ऐसी कंडीशन है जिसमें लिवर पर फैट जमने लगता है. इसके शुरुआत में कुछ खास लक्षण नजर नहीं आते लेकिन धीरे-धीरे परेशानी बढ़ती चली जाती है. फैटी लिवर 2 तरह का होता है एक नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (Non Alcoholic Fatty Liver) और दूसरा एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज. फैटी लिवर में इंफ्लेमेशन और लिवर सेल डैमेज होता है जिससे लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर और लिवर कैंसर हो सकता है. ऐसे में समय रहते फैटी लिवर को ठीक करना जरूरी होता है. यहां ऐसी ही एक ड्रिंक का जिक्र किया जा रहा है जो फैटी लिवर को ठीक कर सकती है. फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपाटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्सया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि लिवर का फैट घटाने में कौन सी ड्रिंक कमाल का असर दिखाती है.

विज्ञापन

फैटी लिवर कम करने वाली ड्रिंक | Drink That Reduces Fatty Liver Disease

डॉ. शुभम वत्सया ने बताया कि ब्लैक कॉफी (Black Coffee) लिवर पर जमे फैट को पिघला सकती है. इस कॉफी को बिना चीनी और दूध के बनाएं और पिएं. डॉक्टर ने बताया कि कई रिसर्च यह कहती है कि कॉफी ऐसा सब्सटेंस है जो लिवर फैट को गलाता है. डॉक्टर का कहना है कि अगर आप दिन में 3 से 4 कप ब्लैक कॉफी पीते हैं तो इससे लिवर फैट कम होता है, लिवर हेल्थ प्रोटेक्ट होती है, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और फैट बिल्डअप कंट्रोल में रहता है.

विज्ञापन

फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं (Fatty Liver Symptoms)

  • फैटी लिवर में हमेशा थका हुआ महसूस होता है और बीमार महसूस होने लगता है
  • पेट के ऊपरी हिस्से पर दर्द होता है
  • वजन कम हो सकता है.
  • भूख ना लगना या खाने में इंट्रस्ट ना आना.

फैटी लिवर होने के साइन (Fatty Liver Signs)

विज्ञापन

कुछ ऐसे साइन हैं जो ये बताते हैं कि हो सकता है कि आपको फैटी लिवर हो गया है –

  • पीलिया होना, आंखों का पीला दिखना, स्किन का पीला पड़ना
  • चोट लगना और जल्दी ना भरना
  • उल्टी में खून नजर आना
  • पेट फूल जाना
  • पेशाब का डार्क (Dark Urine) दिखना
  • मल में कालापन नजर आना
  • स्किन पर खुजली होना.

नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के रिस्क फैक्टर्स (Risk Factor Of Fatty Liver)

विज्ञापन

शराब ज्यादा पीने से फैटी लिवर हो सकता है, लेकिन जो लोग शराब नहीं पीते हैं तो उन्हें हुए फैटी लिवर डिजीज को नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज कहते हैं. नॉन फैटी लिवर क्यों होता है इसकी कोई सटीक वजह नहीं है लेकिन कई रिस्क फैक्टर्स हैं जौ फैटी लिवर होने की वजह हो सकते हैं. जैसे –

  • डायबिटीज या प्रीडायबिटीज के मरीजों को फैटी लिवर हो सकता है
  • मोटापा फैटी लिवर के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है
  • खून में फैट की मात्रा ज्यादा होना, कॉलेस्ट्रोल या ट्राइग्लाइसेराइड्स होना
  • हाई ब्लड प्रेशर होना
  • कुछ दवाओं का सेवन
  • तेजी से वजन कम होना
  • टॉक्सिंस की चपेट में आना
  • हेपेटाइटिस सी जैसे इंफेक्शन भी फैटी लिवर डिजीज की वजह बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें –दिवाली पर खुशबू वाली कैंडल्स से बढ़ सकता है इस बीमारी का खतरा, AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने दी चेतावनी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ