हिंदी न्यूज़/हेल्थ/प्याज काटने से आंखों में जलन क्यों होती है? डॉक्टर से जानिए इसके पीछे 5 कारण और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए
हेल्थ
प्याज काटने से आंखों में जलन क्यों होती है? डॉक्टर से जानिए इसके पीछे 5 कारण और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए
Stop Burning Eyes: प्याज काटते वक्त अक्सर आंखों में जलन होने लगती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं, तो आइए एक्सपर्ट से इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
प्याज काटने से आंखों में जलन क्यों होती है? Image Credit- News24
Share :
Pyaaz Se Ankho Mein Mirchi Lagna: प्याज काटते वक्त अक्सर आंखों में जलन और आंसू आने लगते हैं. ऐसा लगभग हर किसी के साथ होता है. कई लोगों के मिर्च बहुत ज्यादा नहीं लगती और उनकी नजर में ऐसा होना सामान्य बात है, लेकिन कुछ लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत होने लगती है. हालांकि, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज में मौजूद खास केमिकल और हमारी आंखों की संवेदनशीलता मिलकर यह समस्या पैदा करते हैं. इसको लेकर एक्सपर्ट डॉक्टर रवि गुप्ता ने एक ऐसी ही आसान सी ट्रिक शेयर की है जिसे आजमाने पर आंखों से प्याज काटते समय आंसू नहीं बहेंगे. आइए साथ ही जानते हैं कि प्याज काटने पर आंखों में जलन क्यों होती है और इससे बचने के उपाय क्या हैं.
सल्फर कंपाउंड का निकलना- प्याज में प्राकृतिक रूप से सल्फर यौगिक (Sulfur compounds) पाए जाते हैं. इसकी वजह से आंखों में जलन होती है और जब हम प्याज काटते हैं तो इसकी कोशिकाएं टूट जाती हैं और ये केमिकल हवा में फैल जाते हैं. Syn-Propanethial-S-oxide गैस बनना- प्याज में एक तरह की गैस होती है, जिसे Syn-Propanethial-S-oxide कहा जाता है. यह गैस आंखों की सतह पर मौजूद पानी से मिलकर हल्का एसिड बना देती है. आंखों का प्रभावित होना- हमारी आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं. जब कोई बाहरी चीज आंख में जाती है तो शरीर तुरंत सुरक्षा करने का काम करता है और आंसू बनाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है. एलर्जी वाली आंखें- कुछ लोगों की आंखें ज्यादा संवेदनशील होती हैं या उन्हें एलर्जी की समस्या होती है. ऐसे लोगों को प्याज काटते समय अधिक जलन और लालपन महसूस हो सकता है. बंद किचन या कम वेंटिलेशन- जरूरत से ज्यादा जलन होना कम वेंटिलेशन की वजह से हो सकता है. इससे आंखों में जलन ज्यादा महसूस होती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.