डायबिटीज में कभी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, रॉकेट की रफ्तार से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल

Foods To Avoid In Diabetes: खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें डायबिटीज में खाने से मना किया जाता है. इन फूड्स से ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है और तबीयत बिगड़ सकती है. ऐसे में अगर आपको या आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है तो इन चीजों से परहेज करना जरूरी है.

Foods To Avoid In Diabetes

डायबिटीज में क्या खाने पर ब्लड शुगर बढ़ती है जानिए यहां. Image Credits - Pexels

Worst Foods For Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जो पूरी तरह से कभी ठीक नहीं होती है लेकिन व्यक्ति वक्त के साथ ही डायबिटीज को मैनेज करना सीख जाता है. डायबिटीज में लाइफस्टाइल की आदतों में सुधार करके और खानपान का ध्यान रखकर ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) को सामान्य रखने की कोशिश की जाती है. लेकिन, ऐसे भी कुछ फूड्स हैं जिन्हें खा लिया जाए तो ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है यानी ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है. ऐसे में यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए या अपनी डाइट से निकाल देना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए | Foods Diabetes Patients Should Avoid

रिफाइंड फ्लार

डायबिटीज के मरीजों को रिफाइंड फ्लार से बनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए. ब्रेड, बेकरी आइटम्स और पास्ता ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने पर ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

ड्राइड फ्रूट्स

ऐसे कई फल हैं जिन्हें सुखाकर खाया जाता है. इन्हें ही ड्राइड फ्रूट्स (Dried Fruits) कहा जाता है. ये ड्राइड फ्रूट्स खाने में स्वादिष्ट होते हैं और इनसे शरीर को अच्छे पोषक तत्व भी मिलते हैं. लेकिन, इनमें नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और इसीलिए इन्हें खाने पर अचानक से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.

विज्ञापन

फलों का जूस

डायबिटीज के मरीज हर किसी फल को बेझिझक नहीं खा सकते हैं क्योंकि कुछ फलों में नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा होती है. वहीं, फलों का जूस (Fruit Juice) पीने से डायबिटीज के मरीजों को खासा मना किया जाता है क्योंकि फ्रूट जूस में फाइबर की मात्रा ना के बराबर होती है और ये हाई शुगर कंटेंट होने के चलते ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) का कारण बनते हैं.

विज्ञापन

चिप्स और कुकीज

प्रोसेस्ड फूड्स डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकते हैं. पैकेज्ड चिप्स और कुकीज ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर डायबिटीज के मरीज खाएंगे तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाएगा और तबीयत बिगड़ने लगेगी.

विज्ञापन

कॉर्न से करना चाहिए परहेज

कॉर्न या मक्का कार्ब्स में गिना जाता है और इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने से मना किया जाता है. इसके अलावा, आलू और लेटस वगैरह भी कम खाने के लिए कहे जाते हैं.

विज्ञापन

किन कारणों से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल

  • खानपान अगर अच्छा ना हो और डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स, शुगरी फूड्स और ड्रिंक्स ज्यादा हो तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
  • स्ट्रेस लेने से भी डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
  • फिजीकल एक्टिविटी की कमी से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है.
  • डायबिटीज के मरीजों को अगर किसी तरह का इंफेक्शन हो जाता है तो इससे ब्लड शुगर लेवल्स फ्लक्चुएट होने लगते हैं.
  • नींद की कमी या खराब स्लीपिंग पैटर्न से शुगर लेवल बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें – पुरुषों में एचआईवी के लक्षण क्या हैं? जानिए HIV से शरीर पर कैसे संकेत नजर आते हैं

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ