Blocked Arteries: आर्टरीज यानी धमनियां रक्त प्रवाह और दिल की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ये धमनियां ऑक्सीजन से भरपूर खून को दिल से लेकर शरीर के अंगों और टिशूज तक लेकर जाती हैं. लेकिन, अगर धमनियां डैमेज हो जाएं या ठीक तरह से काम ना करें तो इससे शरीर में इंफ्लेमेशन हो सकती है और फैटी पदार्थ शरीर में जमा हो सकते हैं. वहीं, अगर धमनियां ब्लॉक हो जाएं यानी उनमें अगर फैट जम जाए और ब्लड फ्लो (Blood Flow) सही तरह से ना हो पाए तो शरीर पर नकारात्मक लक्षण नजर आने लगते हैं. इसी बारे में बताते हुए वेस्कुलर सर्जन एंड वेरिकोज वीन्स स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि ब्लॉक्ड आर्टरीज होने पर पैरों पर इसके कैसे लक्षण नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या फायदा होता है? यहां जानिए Raisin Water Benefits
धमनियां ब्लॉक होने के पैरों पर लक्षण | Blocked Arteries Symptoms In Legs
- डॉ. सुमित कपाड़िया बताते हैं कि चलते-चलते अगर पैरों में दर्द होने लगे तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का लक्षण हो सकता है. आप चलते-चलते अचानक रुक जाते हैं और पैरों में तेज दर्द महसूस होता है तो हो सकता है पैरों तक धमनियां सही तरह से खून नहीं पहुंचा रही हैं.
- पैरों का ठंडा पड़ना खासकर एक पैर का सामान्य होना और दूसरे का जरूरत से ज्यादा ठंडा महसूस होना ब्लॉक्ड आर्टरीज का लक्षण हो सकता है.
- खराब ब्लड सर्कुलेशन (Bad Blood Flow) या धमनियों की ब्लॉकेज के कारण पैरों पर कोई घाव हो तो वो जल्दी नहीं भरता है. इसके अलावा, पैरों पर कालापन नजर आने लगता है क्योंकि सेल्स खुद को रिपेयर करने में असक्षम होती हैं.
- वीक या मिसिंग पल्स भी पैरों तक खून ना पहुंचने का लक्षण है. अगर पल्स को फील करना मुश्किल है तो इसका मतलब है कि धमनियां खून की सप्लाई ठीक तरह से नहीं कर पा रही हैं.
अगर आपको इनमें से 2 या 2 से ज्यादा लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें. डॉक्टर से ABI टेस्ट या डॉपलर टेस्ट करने के लिए कहें.
View this post on Instagram---विज्ञापन---
धमनियां ब्लॉक क्यों हो जाती हैं (Causes Of Blocked Arteries)
हाई कॉलेस्ट्रोल – शरीर में कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर धमनियों में अवरोध हो सकता है जिससे ब्लड फ्लो धीमा होने लगता है.
हाई ब्लड प्रेशर – ब्लड प्रेशर बढ़ने पर धमनियां डैमेज होने लगती हैं. इससे धमनियां कड़ी होने लगती हैं और पतली होना शुरू हो जाती हैं. इससे ब्लड फ्लो सही तरह से नहीं हो पाता है.
धूम्रपान – धूम्रपान करने से धमनियों में चिपचिपाहट होने लगती है.
डायबिटीज – डायबिटीज के मरीजों के शरीर में खून में शुगर का बिल्डअप बढ़ जाता है जिससे धमनियों की दीवारें क्षतिग्रस्त होने लगती हैं.
बहुत ज्यादा मोटापा – शरीर अगर जरूरत से ज्यादा मोटा हो तो इससे आर्टरीज में बिल्डअप या कहें गंदगी बढ़ती है जिससे ब्लड फ्लो धीमा पड़ने लगता है.
यह भी पढ़ें – क्या आई-पिल का बार-बार इस्तेमाल सुरक्षित है? जानिए I-pill के क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.










