पेशाब से तेज बदबू आना किन बीमारियों का है संकेत? भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Urine Smell Causes: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब भी वह पेशाब करते हैं, उनको मूत्र से बहुत तेज बदबू आती है, जिससे दिल में एक डर बैठ जाता है कि कहीं ये किसी खतरनाक बीमारी का संकेत तो नहीं? आइए जानते हैं किन कारणों से पेशाब से आने लगती है तेज बदबू?

Foul Smelling Urine Reasons

पेशाब से तेज बदबू आना क्या नॉर्मल होता है?

Peshab Me Badbu Ke Karan: पेशाब में बदबू का आना सामान्य है, लेकिन यही बदबू तेज आने लगे, तो यह किसी बड़ी समस्या की ओर इशारा करने लगती है. अक्सर लोग तला भुना खाने आदि को सोचकर समझते हैं शायद यह आम है, लेकिन इसे यूं नजरअंदाज कर देना सेहत पर कई तरह के खतरनाक बीमारियों को पनपने की दावत देती है. हालांकि, वक्त रहते अगर इन संकेतों को नहीं समझा जाए, तो यकीनन कोई न कोई गंभीर बीमारी आपको अपना शिकार बना सकती है और आपको लंबे वक्त तक दवाइयों का सेवन, परहेज, जैसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं किन कारणों से पेशाब में आने लगती है तेज बदबू?

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशाब में तेज बदबू क्यों आती है Peshab Se Badbu Kyu Aati Hai

पेशाब के जरिए शरीर कई तरह के बेकार तत्वों को बाहर निकालता है, जैसे यूरिया, क्रिएटिनिन, फॉस्फेट और कुछ प्रकार के एसिड. यही वजह है कि पेशाब में हल्की गंध आना सामान्य माना जाता है, लेकिन खतरा तब होता है जब पेशाब से बहुत तेज या असामान्य बदबू आने लगे, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. अक्सर शरीर में पानी की कमी इसकी सबसे बड़ी वजह बनती है, क्योंकि जब व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता, तो पेशाब गाढ़ा हो जाता है और उसमें अमोनिया जैसी तेज गंध महसूस होने लगती है. साथ ही सुबह के वक्त पेशाब से बूदबू आना भी सामान्य होता है, लेकिन परेशानी की बात तब होती है, जब यह बदबू दिनभर बनी रहे.

डायबिटीज

विज्ञापन

जिन लोगों को डायबिटीज (Diabetes) यानी मधुमेह की बीमारी होती है उनमें इस तरह की समस्या देखी जा सकती है. जब शुगर का लेवल कम या ज्यादा होता है, तब उनके मूत्र से मीठी या अजीब गंध आ सकती है. इतना ही नहीं, कई मामलों में यह गंध कीटोएसिडोसिस का भी संकेत देती है, जोकि एक गंभीर समस्या है.

यूटीआई

विज्ञापन

महिलाओं में पाई जाने वाली आम समस्या यूटीआई (UTIs), पुरुषों को भी हो सकती हैं. इस संक्रमण के कारण पेशाब से तेज बदबू आने लगती हैं और साथ-साथ पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, बार-बार पेशाब आना आदि कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस समस्या से जूझ रहे मरीजों को जल्द से जल्द इलाज कराना चाहिए वरना यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है.

किडनी और लिवर से जुड़ी समस्या

विज्ञापन

पेशाब से यूं तेज बदबू आना, किडनी और लिवर की समस्या का भी संकेत हो सकती है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से तुरंत जांच करवाना और इलाज कराना जरूरी होता है, वरना हालत गंभीर भी हो सकती हैं.

यह भी हो सकती है वजह

विज्ञापन

इन सबके अलावा, पेशाब से तेज बदबू आने के पीछे खानपान और दवाओं का सेवन भी कारण हो सकता है. कभी-कभी कुछ खास फूड्स खाने से भी पेशाब की गंध बदल सकती है, जैसे लहसुन और प्याज आदि का सेवन. साथ ही जो लोग दवाओं का सेवन करते रहते हैं, खासकर एंटीबायोटिक्स, विटामिन सप्लीमेंट्स आदि से यह समस्या देखने को मिल सकती है. जरूरी है कि पेशाब से तेज बदबू आने या शरीर में किसी तरह का असामान्य बदलाव को हल्के में न लें और सीधा डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ