हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाएं? बाबा रामदेव ने बताया कैसे पाएं Heart Blockage से छुटकारा

Heart Blockage Home Remedies: अगर आप भी दिल की ब्लॉकेज से परेशान हैं तो योगगुरु बाबा रामदेव से जानिए किस तरह हार्ट की ब्लॉकेज खोली जा सकती है. बाबा रामदेव ने बताया क्या खाने पर खुलेगी हार्ट की ब्लॉकेज.

Heart Blockage

हार्ट ब्लॉकेज दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए, जानिए यहां.

Heart Blockage Treatment: हार्ट ब्लॉकेज एक गंभीर कंडीशन है जिससे समय रहते छुटकारा ना पाया जाए तो हार्ट अटैक तक की नौबत आ सकती है. धमनियों में प्लाक जमने पर हार्ट ब्लॉकेज हो सकती है. इससे दिल तक सही तरह से खून नहीं पहुंचता है और ब्लड फ्लो बुरी तरह प्रभावित होने लगता है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बता रहे हैं कि हार्ट ब्लॉकेज दूर करने के लिए क्या करना चाहिए. बाबा रामदेव का कहना है ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें खाने-पीने से हार्ट ब्लॉकेज खुल सकती है. आप भी जानिए बाबा रामदेव क्या सलाह दे रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट ब्लॉकेज दूर करने के लिए क्या खाएं

बाबा रामदेव का कहना है कि हार्ट की ब्लॉकेज के साथ ही दिल का करंट कमजोर होने जैसी दिक्कतें भी होती हैं. ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होना जरूरी है और इसके लिए आयुर्वेद में कई तरह के उपाय (Heart Blockage Remedies) हैं. केसर से लेकर शिलाजीत और अश्वगंधा जैसी चीजें ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करती हैं और दिल की सेहत बेहतर करने में असरदार हैं.

  • हार्ट की ब्लॉकेज दूर करने के लिए लौकी का जूस पिया जा सकता है. यह हार्ट की ब्लॉकेज को बाहर निकालता है.
  • अर्जुन की छाल की गोलियां और ह्रदयामृत की 2-2 गोलियां ली जा सकती हैं.
  • रोजाना आधा-आधा घंटा कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें.
  • जब भी आपको खाना खाना है तो आप लौकी की सब्जी खाइए. खाने में लौकी की सब्जी और सुबह-शाम लौकी का सूप या जूस पीने की आदत डालिए.
  • बाबा रामदेव कहते हैं कि लौकी को 1 महीने तक अपनी डेली डाइट में शामिल कर लीजिए. आपको असर दिखने लगेगा.

इन प्रेशर पॉइंट्स को दबाएं

विज्ञापन

दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए हाथों पर कुछ प्रेशर पॉइंट्स को दबाने पर फायदा मिल सकता है. बाबा रामदेव ने बताया कि हाथ की छोटी उंगली के नीचे प्रेशर पॉइंट होता है जिसे दबाने पर दिल की सेहत अच्छी होती है.

हार्ट ब्लॉकेज होने के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन
  • हार्ट ब्लॉकेज होने पर अक्सर ही सीने में जलन होने लगती है
  • हर समय थकान महसूस होती है
  • सांस फूलने लगती है, शरीर कमजोर महसूस करता है
  • दिल की धड़कनें अनियमित होने लगती हैं
  • अक्सर ही जी मितलाने लगता है, चक्कर आने लगते हैं या बेहोशी छाने लगती है
  • कई बार एकदम से सांस आती है और सासं लेने की गति बढ़ जाती है.

हार्ट ब्लॉकेज के क्या कारण होते हैं

हार्ट अटैक आने के बाद हार्ट ब्लॉकेज हो सकती है. इसके अलावा, कोरोनरी आर्टरी डिजीज में ऐसा होता है. नींद की दिक्कतें, थायराइड डिजीज और ओटोइम्यून डिजीज भी हार्ट की ब्लॉकेज का कारण बन सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ