आंखें सूखने लगें तो क्या करें? आंखों के डॉक्टर ने बताया क्या खाने पर दूर होगी ड्राई आइज की दिक्कत

Dry Eyes Causes: ड्राई आइज या आंखों के सूखने के पीछे कुछ आम कारण हो सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए ड्राई आइज को ठीक करने के लिए आंखों के डॉक्टर क्या खाने की सलाह दे रहे हैं. आप भी इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

Dry Eyes

आंखें सूखने लगें तो क्या खाना चाहिए, जानिए यहां.

Foods For Dry Eyes: ड्राई आइज ऐसी कंडीशन है जिसमें आंसू आंखों को पर्याप्त मात्रा में नमी नहीं दे पाते हैं. इससे आंखें सूखने लगती हैं और इरिटेशन होने लगती है. इससे इंफ्लेमेशन होती है, आंखें लाल नजर आने लगती हैं और आंखों की ऊपरी परत डैमेज हो सकती है सो अलग. ऐसे में आंखों के सूखने की इस दिक्कत से छुटकारा (Dry Eyes Remedies) पाना जरूरी होता है. आई एंड रेटिना सर्जन डॉ. भानु पांग्ती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि आंखों के सूखने की दिक्कत में क्या खाने पर आराम महसूस होता है और ड्राई आइज से छुटकारा मिल जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई आइज में क्या खाना चाहिए

साल्मन मछली – इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की अच्छी मात्रा होती है जो आपके मियामोबिन ग्लैंड को हेल्प करता है जिससे ऑयल प्रोडक्शन बेहतर होता है.

अखरोट – इसे डॉक्टर 10 में से 9 नंबर देते हैं. अखरोट प्लांट बेस्ड फूड में फैटी एसिड्स का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ड्राई आइज के लक्षणों को कम करता है.

विज्ञापन

एवोकाडो – इसमें ओलेक एसिड होता है जो आंखों की इंफ्लेमेशन को कम करता है. इसमें मौजूद विटामिन ई आंखों की सेहत को अच्छा रखता है.

अंडे – लुटेन और विटामिन ए से भरपूर होता है जो आपके टियर फिल्म में म्यूसिन लेयर को बनाता है.

विज्ञापन

दिक्कत को बढ़ाती है यह चीज

अगर आप शुगरी ड्रिंक्स पीने के शौकीन हैं तो जान लीजिए कि ये इंफ्लेमेशन को बढ़ाने के काम करते हैं और आंखों के सूखेपन को बढ़ाते हैं.

विज्ञापन

आंखें सूखने के क्या कारण हैं

  • आंसु कम बनने पर आंखें सूखने लगती हैं. ऐसा डायबिटीज, थायराइड डिसोर्डर या ओटोइम्यून डिजीज के कारण भी हो सकता है.
  • शुष्क हवा, AC और धुएं के कारण अगर आंसु जल्दी सूख जाते हैं तो ड्राई आइज की दिक्कत हो सकती है.
  • हर समय फोन या कंप्यूटर के आगे बैठे रहने से आंखों में ड्राईनेस हो सकती है.
  • लंबे समय तक कॉन्टेक्ट लेंस पहने रहने से भी ऐसा होता है.
  • धूम्रपान करने वालों और शराब का सेवन करने वालों को भी यह दिक्कत हो सकती है.
  • हार्मोनल बदलाव होने पर आंखें सूखने लगती हैं. आई सर्जरी या किसी आई कंडीशन में भी ऐसा होता है.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज में चावल खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया शुगर स्पाइक को रोकने के लिए क्या करें

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ