ब्रेन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Brain Cancer Symptoms कैसे दिखते हैं

Brain Cancer Symptoms: ब्रेन कैंसर क्या होता है, यह कैंसर कैसे प्रभावित करता है और ब्रेन कैंसर होने पर शरीर पर किस-किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं जानिए यहां. वक्त रहते इस कैंसर की पहचान करना बेहद जरूरी होता है.

Brain Cancer Symptoms In Hindi

ब्रेन कैंसर का पहला लक्षण क्या है?

Brain Cancer Ke Lakshan: सबसे खतरनाक कैंसर में ब्रेन कैंसर की गिनती होती है. ब्रेन कैंसर को ब्रेन ट्यूमर भी कहा जाता है. इसमें कैंसर की सेल्स दिमाग या दिमाग के पास पनपने लगती हैं. दिमाग के पास नसों में या फिर मेंब्रेन या पिनियल ग्लैंड में यह कैंसर पनप सकता है. दिमाग में ही ट्यूमर रहे तो इसे प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर कहते हैं और अगर यह ट्यूमर (Brain Tumor) शरीर के बाकी हिस्सों तक फैलने लगे तो यह मेटास्टेटटिक ब्रेन ट्यूमर कहलाता है. ब्रेन ट्यूमर शरीर को एक नहीं बल्कि अनेक तरह से प्रभावित करता है. ब्रेन कैंसर तेजी से फैलता है और यह दिमाग के टिशूज को नष्ट करने लगता है. ऐसे में ब्रेन कैंसर की पहचान जल्द से जल्द करना जरूरी होता है. यहां जानिए ब्रेन कैंसर में किस तरह के लक्षण (Brain Cancer Symptoms) नजर आते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेन कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं | Brain Cancer Symptoms

ब्रेन कैंसर तेजी से फैलने वाला कैंसर हैं और इसके फैलने की रफ्तार पर ही इसके लक्षण निर्भर करते हैं. इसे ट्यूमर ग्रेड कहा जाता है. ब्रेन कैंसर होने पर कुछ साधारण लक्षण नजर आते हैं –

  • सिर में दर्द रहने लगता है. यह दर्द अक्सर होता है और कई बार असहनीय होता है.
  • ब्रेन कैंसर में सिर में तेज प्रेशर महसूस होता है. यह सुबह के समय ज्यादा होता है.
  • अक्सर ही जी मितलाने लगता है और उल्टी आती है.
  • आंखों की दिक्कतें होने लगती हैं. धुंधला नजर आने लगता है और डबल विजन होता है.
  • एक हाथ या पैर में मूवमेंट महसूस नहीं होती .
  • बैलेंस करने में दिक्कत होने लगती है.
  • ब्रेन कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि हर समय थकान महसूस होती है.
  • कुछ याद रखने में दिक्कत होने लगती है. कंफ्यूजन होने लगती है.
  • पर्सनैलिटी और व्यवहार में बदलाव आने लगता है.
  • दौरा पड़ सकता है जबकि पहले कभी दौरा नहीं पड़ता है मगर अब अचानक से दौरा आ रहा है.
  • सुनने में दिक्कत हो सकती है.
  • ऐसा महसूस होता है जैसे सिर घूम रहा है या आपके आस-पास की दुनिया घूमने लगी है.
  • एकदम से बहुत ज्यादा भूख लगने लगती है और वजन बढ़ने लगता है.

ट्यूमर जिस हिस्से में उसके अनुसार लक्षण

विज्ञापन

दिमाग के सामने ट्यूमर होने पर – दिमाग के सामने के हिस्से में ट्यूमर होने पर बैलेंस से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. दिमाग के सामने का हिस्सा थिंकिंग और मूवमेंट को कंट्रोल करता है. ऐसे में व्यक्ति अक्सर ही चीजें भूलने लगता है.

दिमाग के बीच में ट्यूमर – अगर दिमाग के बीच के हिस्से में ट्यूमर हो तो इससे इंद्रियों से जुड़ी दिक्कतें होती हैं. यह जानकारी को प्रोसेस करने में मदद करता है, जैसे कुछ छूने पर, चखने पर, सूंघने, देखने या सुनने पर कैसा महसूस होता है यही हिस्सा बताता है. ऐसे में अगर दिमाग के इस हिस्से में ट्यूमर होता है तो व्यक्ति को देखने और सुनने में दिक्कतें आने लगती हैं.

विज्ञापन

दिमाग के पिछले हिस्से में ट्यूमर – दिमाग का पिछला हिस्से विजन यानी देखने को कंट्रोल करता है. इस हिस्से में हुए ट्यूमर से व्यक्ति के देखने की क्षमता कम हो जाती है या चली जाती है.

दिमाग के निचले हिस्से में ट्यूमर – दिमाग के सबसे निचले हिस्से में ट्यूमर होने पर व्यक्ति को कुछ याद रखने में दिक्कत होने लगती है. यह हिस्सा मेमोरी और सेंसेस को कंट्रोल करता है. इस हिस्से में कैंसर होने पर कई बार व्यक्ति को वो चीजें दिखाई, सुनाई या महसूस होने लगती हैं जो वहां हैं ही नहीं.

विज्ञापन

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

अगर आपको इनमें से 1-2 लक्षण भी नजर आ रहे हैं और ये लक्षण कई दिनों से बने हुए हैं तो डॉक्टर से तुरंत मिलें और जांच करवाएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ