---विज्ञापन---

हेल्थ

पुरुषों की इन आम आदतों के कारण महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है सर्वाइकल कैंसर का खतरा!

Cervical Cancer: महिलाओं को सबसे ज्यादा सर्वाइकल कैंसर का खतरा रहता है, जो उनकी जिंदगी खराब कर सकता है और यहां तक कि मौत के मुंह में भी धकेल सकता है. इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएंगे, जो बताती हैं कि कैसे पुरुषों की आदत महिलाओं में इस कैंसर के खतरे को बढ़ाती है. आइए जानते हैं.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 9, 2026 09:21
Cervical Cancer Causes
सर्वाइकल कैंसर क्यों होता है? (Image: AI)

Cervical Cancer Kaise Hota Hai: आज के वक्त में देश और दुनिया में कैंसर तेजी से फैल रहा है, जिससे जागरूकता बेहद जरूरी है. कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके शिकार हुए लोगों की आए दिन मौत होती रहती है और कुछ ही लोग इस बीमारी से बच निकल पाते हैं. महिलाओं में आज के वक्त में एक खास कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा देखा जा रहा है, जो भारत में सबसे तेजी से फैल रहा है. इस कैंसर का नाम है सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer), जो महिलाओं में देखा जाता है. इस कैंसर के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसके बारे में हम जानेंगे और समझेंगे कि कैसे पुरुषों की आदत महिलाओं को इस गंभीर बीमारी का शिकार बना रही है?

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही पैरों में सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, यह खतरनाक बीमारी का हो सकता है शुरुआती संकेत

---विज्ञापन---

क्या होता है सर्वाइकल कैंसर, कितना खतरनाक है यह? What is Cervical Cancer

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में विकसित होता है. यह बीमारी धीरे-धीरे विकसित होती है और शुरुआत में इसके लक्षण अक्सर बहुत हल्के या दिखाई नहीं देते, जिस वजह से अक्सर महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं. हालांकि, शुरुआती स्टेज में पहचान होने पर इलाज की सफलता दर काफी ज्यादा होती है, लेकिन अगर इसे लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो यह कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है.

पुरुषों की आदत कैसे बना रही महिलाओं को इस कैंसर का शिकार? Cervical Cancer Se Bachav Kaise Kare

---विज्ञापन---

इस कैंसर का एक सबसे बड़ा कारण पुरुषों की कुछ आदतें भी हैं, जो महिलाओं को इसका शिकार बना देती हैं, हालांकि वक्त रहते सही जानकारी होना इस बीमारी के खतरे को रोक सकती है. इसमें;

पीरियड्स के दौरान इंटरकोर्स करना: कई कपल्स पीरियड्स के दौरान इंटरकोर्स करते हैं, जो मेडिकली बिल्कुल भी सेफ नहीं है. पीरियड्स में संबंध बनाने से इन्फेक्शन और अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा बढ़ता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीरियड्स के दौरान इंटरकोर्स करने से सीधे तौर पर सर्वाइकल कैंसर नहीं होता है, लेकिन इससे HPV (ह्यूमन पेपिलोमावायरस) फैलने का खतरा बढ़ सकता है, जो इस कैंसर का एक बड़ा कारण होता है. इस समय सर्विक्स ज्यादा नाजुक होता है (सर्विक्स वह हिस्सा होता है जो गर्भाशय को योनि (वजाइना) से जोड़ता है), जिससे इंटरकोर्स के बाद ब्लीडिंग (पोस्टकोइटल ब्लीडिंग) हो सकती है, जो कैंसर का संकेत भी हो सकता है.

धम्रपान करना: जो पुरुष अपनी पत्नियों के सामने स्मोकिंग (Smoking Cause Cervical Cancer) करते हैं, उनकी यह आदत महिलाओं को न सिर्फ फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ाती है, बल्कि दिल की बीमारी, स्ट्रोक और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को बढ़ा देती है.

संबंध बनाते वक्त कंडोम का इस्तेमाल न करना: कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ज्यादा सैटिस्फेक्शन के लिए कंडोम (Condom For Cervical Cancer Protection) का इस्तेमाल करने से बचते हैं और संबंध बनाते रहते हैं. अगर किसी महिला के एक से ज्यादा पार्टनर है या वह ड्रग्स आदि जैसी नशीली चीजों की लत का शिकार हैं, तो उसे कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए, वरना सर्वाइकल कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ सकता है. ऐसा भी हो सकता है कि किसी व्यक्ति में HPV वायरस है, वह बिना कंडोम के आसानी से महिला को इस बीमारी का शिकार बना सकता है.

यह भी पढ़ें: महिलाओं को सबसे ज्यादा होती हैं ये 5 बीमारियां, समय रहते पहचानना है जरूरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 09, 2026 09:21 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.