Signs Of Hormonal Imbalance: जन्म के साथ ही शरीर में कई तरह के हार्मोन पनपते हैं. ये वो केमिकल्स होते हैं जो शरीर के ज्यादातर फंक्शंस को कंट्रोल करते हैं. महिलाओं में खासतौर से हार्मोनल इंबैलेंस (Hormonal Imbalance In Women) होता है. हार्मोनल इंबैलेंस ग्रोथ, मेटाबॉलिज्म, मूड, प्रजनन और सेक्शुअल फंक्शन को भी प्रभावित करता है. ऐसे में हार्मोनल इंबेलेंस होने पर इसके लक्षणों को पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए हार्मोनल इंबैंलेंस होने पर शरीर पर किस-किस तरह के संकेत नजर आने लगते हैं.
हार्मोनल इंबैलेंस के लक्षण | Hormonal Imbalance Symptoms And Signs
बाल टूटना
हार्मोलन इंबैलेंस होने पर तेजी से हेयर फॉल (Hair Fall) होने लगता है. महिलाओं को डिलीवरी के बाद हेयर फॉल की दिक्कत होने लगती है.
महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेस का एक लक्षण चेहरे पर बाल आना भी है. चेहरे पर बहुत ज्यादा बाल निकलना या ठुड्डी पर बाल उगना शरीर में मेल हार्मोंस बढ़ने का संकेत हो सकता है.
हार्मोनल इंबैलेंस स्किन की रंगत और टेक्सचर में बदलाव कर सकता है. चेहरे, छाती और पीठ पर पहले से ज्यादा दाने या फुंसियां निकल सकती हैं या स्किन पर डार्क पैचेस नजर आ सकते हैं.
पीरियड्स ना आना, बहुत ज्यादा आना, अनियमित (Irregular Periods) हो जाना या फिर हैवी ब्लीडिंग होना महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत हो सकता है. ज्यादातर पीरियड्स की दिक्कतें एस्ट्रोजन लेवल्स के कम-ज्यादा होने पर होती हैं. लेकिन, डाइट, एक्सरसाइज और मेंटल हेल्थ की दिक्कतों के कारण भी पीरियड्स में बदलाव हो सकते हैं.
अचानक से वजन बढ़ जाने (Weight Gain) से लेकर बिना किसी कारण के वजन घटने तक जैसे संकेत हार्मोनल इंबैलेंस की तरफ इशारा करते हैं. वजन में बदलाव होने का कारण थायराइड डिसोर्डर या PCOS जैसी कंडीशंस हो सकती हैं.
लिबिडो का कम हो जाना, सेक्स के दौरान दर्द महसूस होना और जननांगों पर रूखापन होना हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से हो सकता है. यह ज्यादातर मेनोपोज के बाद होता है.
हर समय मूड खराब रहना, एंजाइटी होना, डिप्रेशन और इरिटेटेड फील करना हार्मोनल इंबैलेंस के कारण हो सकता है. इसके अलावा, नींद की दिक्कतें भी हार्मोनल इंबैलेंस की तरफ इशारा करती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.