Sharir Ki Nase Kamjor Hona: शरीर की नसें यानी नर्व्स हमारे पूरे बॉडी सिस्टम को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाती हैं. ये दिमाग से शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक संदेश पहुंचाने का काम करती हैं, लेकिन जब नसें कमजोर या डैमेज होने लगती हैं तो शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है. शुरुआत में लोग इन्हें सामान्य कमजोरी या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर समस्या बढ़ सकती है. आप ऐसा ना करें और वक्त पर इस बीमारी को समझें. जानें कमजोर नसों के ऐसे कौन से लक्षण हैं, जो इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपकी नसें ठीक से काम नहीं कर रही हैं.
इसे भी पढ़ें- मुंह का कैंसर होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए Oral Cancer की पहली, दूसरी, तीसरी और आखिरी स्टेज के लक्षण
शरीर की नसें कमजोर क्यों होती हैं?
शरीर की नसें कमजोर होने के मेडिकल भाषा में न्यूरोपैथी कहा जाता है. इस दौरान शरीर के अंग और दिमाग के बीच का कनेक्शन कमजोर होने लगता है. इससे कई तरह की परेशानियां होने सकती हैं, जिसकी वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है.
- डायबिटीज
- विटामिन B12 की कमी
- ज्यादा शराब का सेवन
- तनाव
- चोट लगना
- बढ़ती उम्र
- खराब लाइफस्टाइल
नसें कमजोर होने के लक्षण
हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन- अगर अक्सर हाथों, पैरों या उंगलियों में झनझनाहट महसूस होती है या बार-बार सुन्नपन आता है तो यह नसों की कमजोरी का संकेत हो सकता है.
मांसपेशियों में कमजोरी- कमजोर नसों की वजह से मांसपेशियां सही तरीके से काम नहीं कर पाती हैं. इससे चीजें पकड़ने में दिक्कत, सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी या शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है.
तेज या जलन जैसा दर्द- नर्व डैमेज होने पर कुछ लोगों को नसों में जलन, चुभन या बिजली के झटके जैसा दर्द महसूस हो सकता है. यह दर्द लगातार या बीच-बीच में हो सकता है.
बैलेंस बिगड़ना- अगर चलते समय बार-बार संतुलन बिगड़ता है या चक्कर जैसा महसूस होता है तो यह भी नसों की समस्या का संकेत हो सकता है.
हाथ-पैर ठंडे महसूस होना- कुछ मामलों में ब्लड सर्कुलेशन और नर्व फंक्शन प्रभावित होने से हाथ-पैर जरूरत से ज्यादा ठंडे लग सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- हंतावायरस अलर्ट! क्या लग गया फ्लाइट्स पर बैन? यात्रा से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस का रखें ध्यान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
3 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
18 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
21 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
23 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
23 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines