मुंह का कैंसर होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए Oral Cancer की पहली, दूसरी, तीसरी और आखिरी स्टेज के लक्षण

Oral Cancer Symptoms: मुंह का कैंसर होने पर एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आते हैं. इन लक्षणों को वक्त रहते पहचान लिया जाए तो दिक्कत को जरूरत से ज्यादा बढ़ने से रोका जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह ओरल कैंसर के लक्षणों को पहचाना जा सकता है.

Mouth Cancer Oral Cancer Symptoms

मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

Muh Ke Cancer Ke Lakshan: मुंह का कैंसर तब फैलता है जब मुंह के अंदर एब्नॉर्मल सेल्स पनपने लगती हैं और कैंसर का रूप ले लेती हैं. यह कैंसर मुंह के किसी भी हिस्से में हो सकता है. यह मसूड़ों, जीभ, गाल के अंदर और जीभ पर भी हो सकता है. ऐसे में मुंह के कैंसर (Mouth Cancer) के लक्षणों को आम दिक्कतें समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ओरल कैंसर को समय रहते पहचान लिया जाए तो इलाज किया जा सकता है. यहां जानिए जीभ पर और जीभ के अलावा मुंह के अन्य हिस्सों पर कैंसर के लक्षण कैसे नजर आते हैं. मुंह के कैंसर की पहली स्टेज से लेकर आखिरी स्टेज तक के लक्षण कुछ ऐसे दिखते हैं –

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह के कैंसर की पहली स्टेज के लक्षण | Stage 1 Oral Cancer Symptoms

  • मुंह में छाला निकल सकता है जो अगर 3 हफ्ते से ज्यादा रहे तो मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकता है.
  • मुंह में कैंसर होने पर मुंह के अंदर लाल-सफेद धब्बे नजर आ सकते हैं.
  • जीभ पर सफेद परत जमी हुई दिखती है जो हटती नहीं है.
  • मुंह के अंदर या होंठों के ऊपर दाना नजर आ सकता है.
  • कुछ भी निगलने में दिक्कत होने लगती है.
  • बोलने में तकलीफ होती है और मुंह खोलने पर फटी-फटी सी आवाज निकलती है.
  • गले के अंदर या बाहर मोटा दाना निकल सकता है.
  • मुंह के अंदर दर्द रहने लगता है.
  • बिना किसी कारण वजन कम होने लगता है.
  • जीभ के टेक्सचर या रंग में बदलाव दिख सकता है.

मुंह के कैंसर की दूसरी और तीसरी सटेज में क्या होता है

मुंह के कैंसर की दूसरी और तीसरी स्टेज गंभीर होती है. इसमें ट्यूमर बढ़ा हो जाता है और मुंह के साथ ही गर्दन और सिर को प्रभावित करने लगता है. इस स्टेज में जबड़े, होंठ, जीभ और मुंह के अन्य हिस्सों में कुछ भी महसूस होना बंद होने लगता है. नर्व्स में हाइपरसेंसिटिविटी के कारण दर्द होने लगता है. ओरल कैंसर बढ़ता जाता है तो व्यक्ति को खाना चबाने में भी दिक्कत होने लगती है. मुंह खोलना और बंद करना भी मुश्किल हो जाता है.

विज्ञापन

इस स्टेज में सलाइवा बनाने वाली ग्रंथियां सूज जाती हैं. लिम्फ नोड्स में सूजन आने लगती है. मुंह में दर्द होता है जो बिना दवाओं के जाता नहीं है और मुंह से ठीक तरह से आवाज नहीं निकलती.

ओरल कैंसर की चौथी या आखिरी स्टेज के लक्षण

विज्ञापन

ओरल कैंसर के एडवांस होने पर ट्यूमर मुंह के आस-पास के अंगों में भी फैलने लगता है और ये हिस्से सुन्न पड़ने लगते हैं या इनमें जरूरत से ज्यादा दर्द होता है. ओरल कैंसर की यह चौथी या कहें आखिरी स्टेज होती है. इस स्टेज में लिम्फ नोड्स सूज जाते हैं जबड़े की मसल्स से कंट्रोल चला जाता है जिससे कुछ मामलो में जबड़ा खुला का खुला रह जाता है और कुछ मामलों में खुलता ही नहीं है. इस स्टेज में व्यक्ति के दांत गिरने लगते हैं और जबड़े की हड्डी या जीभ सूजना शुरू हो जाती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ