हंतावायरस अलर्ट! क्या लग गया फ्लाइट्स पर बैन? यात्रा से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस का रखें ध्यान

कोरोना वायरस के बाद देश में अब एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है. इस वायरस का नाम है हंता वायरस. इस वायरस के कारण एक बार फिर से लोगों की समस्याएं बढ़ने वाली हैं. हाल ही में अर्जेंटीना से केप वर्डे जा रहे एक क्रूज शिप पर इस वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई. इसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया है. ये संक्रमण मुख्य रूप से चूहों के जरिए फैलता है. हालांकि स्वास्थ्य एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल आम लोगों के लिए इससे बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की गई हैं.

CORONA.jpg
1 / 6

विज्ञापन

उड़ानों पर लगा दी गई रोक?

उड़ानों पर लगा दी गई रोक?2 / 6

हंता वायरल को लेकर अब चिंता बढ़ने लगी है. लेकिन फिलहाल अभी तक किसी भी देश ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर किसी तरह की गाइडलाइन जारी नहीं की है और न ही हवाई यात्रा पर कोई बड़ा प्रतिबंध लगाया गया है. केप वर्डे, कैनेरी आइलैंड्स और साउथ अफ्रीका जैसे क्षेत्रों के लिए फ्लाइट सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं. एयरपोर्ट्स पर आम यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्क्रीनिंग या एंट्री प्रतिबंध भी लागू नहीं किए गए हैं.

विज्ञापन

स्वास्थ्य एजेंसियों ने दी चेतावनी

स्वास्थ्य एजेंसियों ने दी चेतावनी3 / 6

स्वास्थ्य एजेंसियों ने उन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, जो हाल ही में अर्जेंटीना या चिली जैसे एंडीज हंतावायरस प्रभावित इलाकों से लौटे हैं या MV Hondius क्रूज पर यात्रा कर चुके हैं. ऐसे यात्रियों को 45 दिनों तक अपने स्वास्थ्य की निगरानी करने के लिए कहा गया है, क्योंकि यही इस वायरस की अधिकतम इन्क्यूबेशन अवधि मानी जाती है.

प्रभावित जहाज के रहे सेल्फ आइसोलेट

प्रभावित जहाज के रहे सेल्फ आइसोलेट4 / 6

स्वास्थ्य एजेंसियों ने यह भी कहा है कि प्रभावित जहाज के कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को अपने-अपने देश लौटने के बाद खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखना चाहिए. स्वास्थ्य विभाग कुछ खास उड़ानों के यात्रियों की भी पहचान कर रहा है, जिनमें जोहान्सबर्ग से 25 अप्रैल को उड़ान भरने वाली KLM फ्लाइट KL592 भी शामिल है.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान5 / 6

स्वास्थ्य एजेंसियों ने इस वायरस से बचाव लोगों को बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है. यात्रा करने से पहले अपने देश की ट्रैवल एडवाइजरी और WHO की वेबसाइट जरूर देखें. फ्लाइट के दौरान हाथ साफ रखें, खांसते या छींकते समय मुंह ढकें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें. यदि बुखार, ज्यादा थकान, मांसपेशियों में दर्द या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें नजरअंदाज न करें. तबीयत खराब महसूस होने पर सीधे अस्पताल जाने से बचें. पहले स्वास्थ्य विभाग को फोन करें, ताकि वे जरूरी तैयारी कर सकें.

नहीं मिलेगा फ्लाइट टिकट का रिफंड?

नहीं मिलेगा फ्लाइट टिकट का रिफंड?6 / 6

चूंकि फिलहाल अभी तक किसी भी यात्रा पर कोई सरकारी रोक नहीं लगाई गई हैं इसलिए ज्यादातर एयरलाइंस मुफ्ट टिकट कैंसिलेशन या रीबुकिंग की सुविधा नहीं दे रही हैं. अगर आप यात्रा की योजना बना भी रहे हैं तो पहले ये जांच लें कि आपके ट्रैलव इंश्योरेंस में 'कैंसल फॉर एनी रीजन' (CFAR) या हेल्थ इमरजेंसी कवर शामिल है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन