Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर का हो सकता है खतरा!

Cancer Early Symptoms: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिससे हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. जिन लोगों में कैंसर का खतरा बढ़ने लगता है, उनका शरीर सुबह के समय कुछ आम लेकिन बहुत महत्वपूर्ण संकेत देता है, जिसे गलती से भी नजरअंदाज करना बुरे कल की ओर धकेल सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 11, 2026 07:37
Morning Cancer Warning Signs
कैंसर के शुरुआती लक्षण.

Cancer Symptoms In Morning: अक्सर हम सुबह उठते ही अपने दिन की शुरुआत जल्दी-जल्दी में करते हैं और शरीर में हो रहे छोटे बदलावों पर ध्यान नहीं देते. लेकिन कई बार यही छोटी-छोटी चीजें बड़ी बीमारियों की ओर इशारा करती है. आजकल दुनियाभर में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसकी सबसे बड़ी समस्या यही है कि शुरुआती चरण में इसके लक्षण बहुत स्पष्ट नहीं होते, जिस कारण लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और जब इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तबतक बहुत देर हो चुकी होती है. अगर हम रोजमर्रा की आदतों और सुबह उठते समय महसूस होने वाले संकेतों को ध्यान से देखें, तो कुछ गंभीर बीमारियों का अंदाजा समय रहते लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेत जो सुबह बताते हैं कि कैंसर का खतरा बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: सुबह दिखने वाले ये छोटे संकेत हो सकते हैं लिवर डैमेज का इशारा, अक्सर लोग समझते हैं मामूली

---विज्ञापन---

कैंसर क्या है और इसके लक्षण क्यों पहचानना जरूरी है What is Cancer and its Early Symptoms

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की असामान्य कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं और धीरे-धीरे आसपास के अंगों को प्रभावित करने लगती हैं. सामान्य जानकारी के अनुसार आज लगभग 200 से ज्यादा प्रकार के कैंसर पाए जाते हैं, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं. इस बीमारी की खतरनाक बात यह है कि कई बार इसके लक्षण बहुत देर से दिखाई देते हैं, जिस कारण मरीज को मालूम ही नहीं होता है कि वह कैंसर का शिकार हो चुका है. हालांकि, अगर शुरुआती स्टेज में इसकी पहचान हो जाए तो इलाज आसान और सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ सामान्य संकेत ऐसे भी होते हैं जो सुबह उठते समय महसूस हो सकते हैं, इन संकेतों को समझना और समय पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है, ताकि मरीज की जान बचाई जा सके.

सुबह दिखने वाला एक आम लेकिन बहुत महत्वपूर्ण संकेत Cancer Ke Shuruaati Lakshan

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति लगातार सुबह उठते समय अपने कपड़ों, चादर या तकिए को पसीने से भीगा हुआ पाता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार यह गर्म मौसम, कमरे के तापमान या हार्मोनल बदलाव के कारण भी हो सकता है, लेकिन अगर यह समस्या लगातार कई दिनों तक बनी रहती है तो यह शरीर के अंदर चल रही किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. कुछ मामलों में रात का ज्यादा पसीना शरीर में संक्रमण या कुछ प्रकार के कैंसर से भी जुड़ा हो सकता है. इसलिए अगर ऐसा बार-बार हो रहा हो तो डॉक्टर से जांच करवाना बहुत जरूरी है.

सुबह दिखने वाले इन संकेतों का न करें नजरअंदाज

अगर नीचे दिए गए लक्षण लगातार महसूस हों तो उन्हें हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

  • सुबह उठते ही ज्यादा पसीना आना और चादर-कपड़े भीग जाना.
  • पूरी रात अच्छी नींद के बाद भी लगातार थकान महसूस होना.
  • शरीर में ऊर्जा की कमी और काम करने की इच्छा कम होना.
  • मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी महसूस होना.
  • थोड़ी सी मेहनत या सीढ़ियां चढ़ने पर जल्दी सांस फूलना.
  • सुबह उठने में कठिनाई और दिनभर सुस्ती महसूस होना.
  • मनपसंद कामों में रुचि कम होना या मानसिक उदासी आदि कैंसर की ओर इशारा करते हैं.

यह भी पढ़ें: रात में कितनी रोटी खाना सेहत के लिए अच्छा है? पुरुष और महिलाओं के लिए जानिए सही मात्रा क्या

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 11, 2026 07:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.