रात में कितनी रोटी खाना सेहत के लिए अच्छा है? पुरुष और महिलाओं के लिए जानिए सही मात्रा क्या है

रात के समय अक्सर घरों में रोटी ही खाई जाती है, जो देखने में हल्की होती है और खाने में भी मजा आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं रात में कितनी रोटी खाना सेहत के लिए अच्छा होता है? आइए जानते हैं.

How Many Rotis To Eat At Night

रात के खाने में कितनी रोटी खानी चाहिए?

Raat Me Kitni Roti Khani Chahiye: भारत में रोटी लगभग हर घर के खाने का अहम हिस्सा होती है और ज्यादातर लोग रात के डिनर में रोटी खाना पसंद करते हैं. हालांकि, कई लोग यह भी मानते हैं कि रोटी हल्की होती है और आसानी से पच जाती है, इसलिए वे रात में ज्यादा रोटी खा लेते हैं. लेकिन इस बात के बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है कि जरूरत से ज्यादा रोटी खाने से पेट में भारीपन, गैस और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए यह समझना जरूरी है कि रात के समय कितनी रोटी खाना शरीर के लिए सही और संतुलित माना जाता है, ताकि सेहत बनी रहे और पेट भी भरा रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन

सही मात्रा में रोटी खाना क्यों जरूरी है

रात का खाना हल्का और संतुलित होना चाहिए, क्योंकि इस समय शरीर की पाचन प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है. अगर आप सही मात्रा में रोटी खाते हैं और उसके साथ दाल, सब्जी या सलाद शामिल करते हैं तो यह एक हेल्दी डिनर बन सकता है. बता दें कि गेहूं की एक मध्यम आकार की रोटी में लगभग 70 से 100 कैलोरी होती है. ऐसे में अगर आप 4-5 रोटी खाएंगे, यह यह सीधा-सीधा 500 पहुंच सकता है, जिससे मोटापे जैसी समस्या हो सकती है. साथ ही सही मात्रा में रोटी खाने से पेट भरा रहता है, पाचन बेहतर होता है और शरीर को जरूरी ऊर्जा भी मिलती है. लेकिन गलत डाइट आपको परेशानी में डाल सकती है.

विज्ञापन

रात में कितनी रोटी खानी चाहिए?

रात में किसी व्यक्ति को कितनी रोटी खाना चाहिए, यह कुछ बातों पर निर्भर करता है इनमें;

विज्ञापन
  • अगर आपका काम दिन भर बैठकर करने वाला है और फिजिकल एक्टिविटी कम है, तो रात में कम रोटी खाना बेहतर हो सकता है. वहीं जो लोग मेहनत वाला काम करते हैं या नियमित व्यायाम जैसे जिम जाते हैं, उन्हें थोड़ी ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है इसलिए वह थोड़ी ज्यादा रोटी खा सकते हैं.
  • रात के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा हो जाता है, इसलिए ज्यादा रोटी खाने से पेट भारी लग सकता है. हल्का और संतुलित भोजन करने से पाचन बेहतर रहता है और नींद भी अच्छी आती है.

महिलाओं और पुरुषों के लिए सही मात्रा कितनी है इसके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते हैं. सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के अनुसार रात के समय महिलाओं के लिए लगभग 2 रोटी और पुरुषों के लिए करीब 3 रोटी पर्याप्त मानी जाती हैं. इससे ज्यादा रोटी खाने से वजन बढ़ने और पेट से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना बढ़ सकती है. हालांकि, अगर आप ज्यादा फिजिकली एक्टिव रहते हैं, तो यह मात्रा बढ़ाई भी जा सकती है. याद रखें कि नियमित रूप से सेवन ही हेल्दी माना जाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ