घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

Foods For Knee Pain: खानपान अगर सही हो तो घुटने के दर्द से राहत मिल सकती है, वहीं गलत चीजें खाई जाएं तो दर्द बढ़ते देर नहीं लगती है. ऐसे में यहां जानिए घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.

Knee Pain Diet

घुटनों के दर्द में क्या खाएं और क्या नहीं जानिए यहां. Image Credits - Pexels

Diet For Knee Pain: उम्र बढ़ने लगती है तो अक्सर ही घुटनों में दर्द रहने लगता है. इंफ्लेमेशन से या हड्डियों के कमजोर होने पर भी ऐसा होता है. वहीं, घुटनों के दर्द में खासतौर से खानपान का ख्याल रखना जरूरी है. खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जो घुटनों की सूजन को कम करती हैं, हड्डियों को मजबूत बनाती हैं, मांसपेशियों को आराम देती हैं और घुटनों का दर्द दूर करती हैं. वहीं, ऐसे भी कई फूड्स हैं जिन्हें खाने पर ये सभी दिक्कतें बढ़ती हैं. अगर आप भी घुटने के दर्द (Ghutne Ka Dard) से अक्सर ही परेशान रहते हैं तो यहां जानिए क्या खाने पर घुटनों का दर्द कम होता है और क्या खाने से यह दर्द बढ़ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

घुटनों का दर्द कम करने के लिए क्या खाएं

फैटी फिश – घुटनों का दर्द कम करने के लिए फैटी फिश खाई जा सकती है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो जोड़ों की सूजन को कम करते हैं और कार्टिलेज ब्रेकडाउन को कम करने में असरदार होते हैं. हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार फैटी फिश खानी चाहिए.

हरी पत्तेदार सब्जियां – खानपान में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां शामिल करें. पालक, केल, ब्रोकली और ब्रुसेल स्प्राउट्स घुटनों का दर्द कम करने में फायदेमंद होते हैं. इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है.

विज्ञापन

सूखे मेवे और बीज – अपनी डाइट में सूखे मेवे जैसे बादाम और अखरोट को शामिल करें. वहीं, बीजों में चिया सीड्स और अलसी के बीज खाए जा सकते हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, मैग्नीशियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो जोड़ों को रिपेयर करती है.

बेरीज और सिट्रस फ्रूट्स – ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज और संतरे को डाइट का हिस्सा बनाएं. एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर ये फल कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं और इनसे जोड़ों के दर्द (Joint Pain) से राहत मिलती है.

विज्ञापन

हल्दी और अदरक – घुटनों का दर्द कम करने के लिए हल्दी और अदरक का सेवन किया जा सकता है. इन दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो घुटनों को राहत देते हैं.

घुटनों के दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए

विज्ञापन
  • रिफाइंड कार्ब्स जैसे शुगर,वाइट ब्रेड, पेस्टरीज और शुगरी ड्रिंक्स घुटने के दर्द को बढ़ा सकते हैं.
  • सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए इसीलिए लाल मीट और प्रोसेस्ड मीट नहीं खाना चाहिए.
  • कॉर्न, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल से परहेज करना चाहिए.
  • एल्कोहल के सेवन से परहेज करना जरूरी है.
  • शुगरी स्नैक्स और डिजर्ट्स से भी घुटनों का दर्द बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें – Prostate Cancer है या नहीं कैसे पता करें? जानिए प्रोस्टेट कैंसर के 5 मुख्य चेतावनी संकेत क्या हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ