गले में दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं? यहां जानिए किन घरेलू नुस्खों से दूर होगी Sore Throat की दिक्कत

Gale Me Dard Ho To Kya Kare: मौसम बदलने पर अक्सर ही गले की दिक्कत हो जाती है. ऐसे में यहां जानिए गले में खराश या दर्द होने लगे तो क्या खाने-पीने पर गले की तकलीफ से मिलेगी राहत. ये नुस्खे तेजी से असर दिखाते हैं.

Sore Throat

Sore Throat Home Remedies: गले के दर्द से इस तरह मिलेगी राहत.

Sore Throat Remedies: मौसम बदलता है तो इसका असर सेहत पर भी तेजी से पड़ता है. खासतौर से मौसमी दिक्कतें जैसे सर्दी, खांसी और जुकाम अपनी चपेट में ले लेते हैं. ऐसे में गले की खराश भी पीछे नहीं रहती है. बारिश की दो बूंदे पड़ती नहीं हैं कि गले में दर्द (Neck Pain) होना शुरू हो जाता है. वहीं, ठंडा पानी पीने से या फिर किसी वायरस की चपेट में आने पर भी गले की दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से घरेलू उपाय हैं जो गले के दर्द को दूर करने में असरदार होते हैं. इन नुस्खों को आजमाना बेहद आसान भी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गले का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय

अदरक – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक (Ginger) के सेवन से सर्दी, खांसी और गले के दर्द की दिक्कत से राहत मिलती है. अदरक को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबालकर इस पानी को पीने पर गले का दर्द दूर हो सकता है.

लहसुन – गले की दिक्कतें दूर करने में लहसुन भी मदद करता है. लहसुन खाने पर सर्दी, जुकाम, खांसी और गले के दर्द से आराम मिल सकता है. इसके एंटीबैक्टीरियल गुण खासतौर से गले को आराम देते हैं.

विज्ञापन

शहद – गले का दर्द दूर करने के लिए शहद भी खाया जा सकता है. शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसे सादा खाने पर ही गले को आराम मिल जाता है. शहद का असर बढ़ाने के लिए इसे अदरक के साथ खाया जा सकता है.

दालचीनी – गले के दर्द में दालचीनी भी खाई जा सकती है. दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं. ऐसे में दालचीनी की चाय बनाकर पीने पर गले को आराम मिलता है. दालचीनी को काली चाय में डालकर पिया जा सकता है.

विज्ञापन

नमक का पानी – गले में दर्द और खराश हो तो नमक का पानी पिया जा सकता है. एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालें और घोलकर इस पानी से गरारा करें. नमक के पानी से गरारा करने पर गले को आराम महसूस होता है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

विज्ञापन
  • अगर जुकाम के कारण गले का दर्द हो रहा है तो ऐसे में भाप ली जा सकती है. भाप लेने पर गले को आराम मिलता है.
  • नमक वाले पानी की जगह पर बेकिंग सोडा का पानी पिया लिया जा सकता है. इससे गला बेहतर तरह से साफ होता है.
  • तरल पदार्थ लेते रहने पर भी गले की दिक्कतों से राहत मिलती है. गला सूख रहा हो तो ऐसे में गर्म पानी, सूप और हर्बल टी पीने पर गले को आराम मिलता है.
  • जिन चीजों से गले में दिक्कत होती है उनसे दूर रहें, जैसे धुआं या खुशबू वाली मोमबत्ती वगैरह.
  • बैक्टीरिया से बचने के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. खासकर मुंह पोंछने के लिए जिस तौलिया का इस्तेमाल हो रहा है वह साफ हो यह सुनिश्चित कर लें.

यह भी पढ़ें – घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ