Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

हाथ-पैरों में दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं इस खतरनाक कैंसर का संकेत, गलती से भी न करें नजरअंदाज

Cancer Symptoms: कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए मरीज लंबी जंग लड़ते हैं, लेकिन अगर इसके लक्षणों को वक्त रहते पहचान लिया जाए, तो इस खतरनाक बीमारी से बचाव काफी हद तक मुमकिन हो जाता है. शायद आपको मालूम न हो, लेकिन एक कैंसर की स्थिति में हाथ-पैरों पर कुछ बदलाव नजर आते हैं, जिसे अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं, जो आगे चलकर मुसीबत बन जाती है.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 21, 2026 10:53
Lung Cancer Symptoms In Hands And Feet Hindi
इस कैंसर के कारण हाथ-पैरों पर दिखाई देते हैं अजीब बदलाव.

Cancer Symptoms on Feet and Hands: कैंसर एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है, जिसके लक्षण शुरुआत में साफ दिखाई नहीं देते. लेकिन जब इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तब तक स्थिति बहुत बुरी हो चुकी होती है. आपने कई तरह के कैंसर और उनके लक्षणों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं किस कैंसर की स्थिति में लक्षण हाथ और पैरों में दिखाई देने लगते हैं? यह सुनने में आपको अजीब और डर दोनों का अनुभव हो सकता है, लेकिन कैंसर बीमारी भी ऐसी ही है, जो मरीज को छोटे-छोटे आम लक्षण दिखाती है, जिसे देख वह उसे नजरअंदाज कर देते हैं, बस फिर क्या उनकी यही एक गलती आगे जाकर उनकी जान पर खतरा बन जाती है. आइए जानते हैं किस कैंसर की स्थिति में हाथ और पैरों में बदलाव नजर आने लगते हैं?

यह भी पढ़ें: भारत का सोना आखिर आता कहां से है? हर साल खर्च होते हैं अरबों रुपये, जानें कौन है सबसे बड़ा सप्लायर

---विज्ञापन---

किस कैंसर के चलते हाथ-पैरों में दिखते हैं लक्षण

यह खतरनाक कैंसर और कोई नहीं, बल्कि फेफड़ों का ही कैंसर (Lungs Cancer), जो फेफड़ों में असामान्य व अनियंत्रित रूप से कोशिकाओं के बढ़ने से होता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में कैंसर के चलते जिन लोगों की मौत होती, उसमें एक सबसे बड़ा कारण फेफड़ों का कैंसर है. इतना ही नहीं, कुछ रिसर्च बताती हैं कि एक पुरुषों में फेफड़ों का कैंसर होने की संभावना लगभग हर 17 में से 1 को है. वहीं महिलाओं की बात करें तो हर 18 महिलाओं में 1 महिला को इस खतरनाक बीमारी की संभावना रहती है. इसमें धूम्रपान करने वाले और धूम्रपान नहीं करने वाले दोनों ही तरह के लोगों को शामिल नहीं किया गया है.

क्या है इसके लक्षण

---विज्ञापन---

फेफड़ों के कैंसर के लक्षण हाथ और पैरों दोनों पर दिखाई दे सकते हैं. इसमें कई लक्षण ऐसे होते हैं, जो शुरुआत में बहुत आम लगते हैं, जिस कारण अक्सर लोग उसे नजरअंदाज कर देते हैं. हमने नीचे उन लक्षणों के बारे में बताया है, जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए, वरना स्थिति बहुत खराब हो सकती है.

हाथ-पैर में दर्द या सूजन

फेफड़ों के कैंसर में बिना वजह हाथ या पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है. ट्यूमर नसों या रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है, जिससे सूजन और असहजता बढ़ती है. कभी-कभी लसीका तंत्र प्रभावित होने पर शरीर में तरल जमा होने लगता है, जिससे सूजन दिखाई देती है.

एडिमा (हाथ-पैर में लगातार सूजन)

शरीर में अतिरिक्त तरल जमा होने से हाथ-पैर सूज सकते हैं. यह तब होता है जब कैंसर रक्त संचार या लसीका तंत्र को प्रभावित करता है.

नाखूनों का रंग बदलना

अगर हाथ और पैरों के नाखून नीले, बैंगनी या फीके दिखने लगें, तो यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकता है. फेफड़े का कैंसर ऑक्सीजन के संचार में बाधा उत्पन्न कर सकता है, जिससे रक्त में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है.

सुन्नपन या झुनझुनी महसूस होना

अगर हाथ या पैरों में बार-बार सुन्नपन या झुनझुनी हो रही है, तो यह नसों पर दबाव का संकेत हो सकता है. फेफड़ों का ट्यूमर नसों या रीढ़ की हड्डी के आसपास के हिस्सों को प्रभावित कर सकता है. इससे परिधीय न्यूरोपैथी जैसी स्थिति बनती है, जिसमें असामान्य संवेदनाएं महसूस होती हैं. यह लक्षण अक्सर तब दिखता है जब कैंसर आसपास के ऊतकों तक फैल चुका हो.

यह भी पढ़ें: मसूड़ों से खून आना और नीले निशान दिखना किस बीमारी का है लक्षण? जानिए क्या है इस समस्या की असल वजह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 21, 2026 10:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.