---विज्ञापन---

हेल्थ

क्या पान खाने से बढ़ जाता है शुगर लेवल? जानिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

मार्केट में पान की एक नहीं बल्कि कई दुकाने होती है, जहां आपको लोग पानी खाते नजर आ जाएंगे. इस भीड़ में एक बड़ी संख्या बुजुर्गों की होती है, जो डायबिटीज की समस्या का शिकार होते हैं. सवाल उठता है कि क्या आपन खाने से शुगर बढ़ सकता है? आइए जानते हैं.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 7, 2026 15:25
Paan For Diabetes Patient
शुगर के मरीज क्या खा सकते हैं पान?

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि शुगर के मरीज यानी डायबिटीज की बीमारी के शिकार लोग क्या पान का खा सकत हैं? वैसे तो पान देश में बड़ी संख्या में खाया जाता है और आज के वक्त में पान की कई वैरायटी निकल आई है. लेकिन सही सलाह के साथ पान खाना ही अच्छा होता. हालांकि, इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे, कि शुगर के मरीजों के लिए पान खाना कैसा है और क्या वह सिर्फ पान के पत्ते खा सकते हैं, आइए जानते हैं इस सवाल को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स.

यह भी पढ़ें: छोटी हाइट देख लोग उड़ाते हैं मजाक? रोज करें ये आसान काम, खुद बढ़ने लगेगा कद

---विज्ञापन---

क्या पान खाने से बढ़ जाता है शुगर लेवल?

पान को लेकर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डायबिटीज से शिकार लोगों पान का सेवन करने से बचना चाहिए. क्योंकि पान में मौजूद सुपारी में एरेकोलाइन (Arecoline) नाम का एक तत्व मौजूद रहता है, जो इंसुल‍िन सेंस‍िट‍िव‍िटी को कम करता है और शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. इसकी के साथ ज्यादा सेवन से डायबिटीज टाइप 2 का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है. इतना ही नहीं, पान खाने से मुंह का कैंसर आदि का भी खतरा रहता है. इसी के साथ यह भी जान लीजिए कि पान में पड़ने वाला तंबाकू भी शुगर मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित कर सकता है. जहां तक बात मीठे पान की है, तो यह स्वाभाविक है कि मीठा खाने से शुगर लेवल बढ़ेगा ही.

क्या सिर्फ पत्ता खा सकते हैं?

---विज्ञापन---

अब सवाल उठता है कि क्या सिर्फ पान के पत्ते खा सकते हैं? इसको लेकर कई रिपोर्ट बताते हैं कि डायबिटीज के मरीज सिर्फ पान के पत्तों का सेवन कर सकते हैं. कुछ रिसर्च बताते हैं कि पत्तों में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं. साथ ही, इन पत्तों में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करने के साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: खाने के बाद इलायची चबाने से क्या होता है? इसके फायदे जानकर आप भी अपनाएंगे ये आदत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 07, 2026 03:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.