मधुमक्खी का डंक कब बन सकता है जानलेवा? जानें खतरनाक लक्षण और तुरंत क्या करें

Madhumakhi Ka katna: मधुमक्खी का डंक आमतौर पर हल्का होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह जानलेवा भी बन सकता है. खासकर एलर्जी वाले लोगों को ज्यादा ध्यान दें और अगर दर्द का एहसास ज्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. 

Queen Honey Bee

कब खतरनाक हो सकता है मधुमक्खी का डंक? Image Credit- news24

Queen Honey Bee: मधुमक्खी का काटना बहुत ही आम है, लेकिन मधुमक्खियां कभी-कभी इंसानों के लिए खतरे की वजह भी बन सकती हैं. आमतौर पर मधुमक्खी का डंक लगने पर हल्का दर्द, जलन और सूजन होती है, जो कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है. इसलिए ज्यादातर लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन अगर आपको बेचैनी महसूस हो रही है को आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कई मामलों में इसका काटना जहर बन जाता है. इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि अगर मधुमक्खी काट लें या डंका मार दे तो यह कब खतरनाक माना जाता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके खतरनाक होने के क्या संकेत हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब खतरनाक हो सकता है मधुमक्खी का डंक?

मधुमक्खी के डंक से शरीर में जहर आसानी से चला जाता है, इससे हल्की सूजन और दर्द होता है, लेकिन इन परिस्थितियों में खतरा बढ़ जाता है. 

  • अगर किसी इंसान को पहले से एलर्जी हो तो खतरा बढ़ जाएगा. 
  • एक साथ कई मधुमक्खियों ने हमला कर दिया हो तो खतरा हो सकता है. 
  • डंक गले, मुंह या आंख के आसपास लगा हो तो सूजन ज्यादा हो सकती है. 
  • बच्चों, बुजुर्गों या कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों को जल्दी नुकसान होगा. 

जानलेवा लक्षण क्या हैं? 

अगर मधुमक्खी के डंक के बाद ये लक्षण दिखें, तो यह गंभीर स्थिति हो सकती है. 

विज्ञापन
  • सांस लेने में दिक्कत या घुटन
  • होंठ या गले में तेज सूजन
  • तेज चक्कर आना या बेहोशी
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • पूरे शरीर पर खुजली या चकत्ते
  • उल्टी या मतली

तुरंत क्या करें? 

  • डंक को नाखून या किसी कार्ड की मदद से धीरे-धीरे बाहर निकालें. पिन या चिमटी से दबाकर निकालने से जहर और फैल सकता है.
  • सूजन और दर्द कम करने के लिए बर्फ या ठंडे पानी की पट्टी लगाएं. हल्की एलर्जी होने पर डॉक्टर की सलाह से एंटी-एलर्जिक दवा ली जा सकती है. 
  • उस जगह पर बेकिंग सोडा का पेस्ट या शहद लगाने से जलन कम हो सकती है. आपको जल्दी आराम मिल सकता है. 

इन चीजों को बिल्कुल ना करें?

  • डंक वाली जगह को बार-बार खुजलाना नहीं है.
  • गंदे हाथों से छूने से इंफेक्शन हो सकता है,
  • रेलू उपायों पर ज्यादा भरोसा करके इलाज में देरी ना करें.

इसे भी पढ़ें- 24 घंटे सिर्फ पानी पीने से क्या होगा? आचार्य मनीष जी से जानिए लिवर पर इसका असर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ