“प्लास्टर लगे पैर के साथ जूझ रही मां, अचानक बच्चे ने किया कुछ ऐसा कि VIRAL हो गया वीडियो”

प्लास्टर लगे पैर के साथ चल रही मां की मदद के लिए छोटे बच्चे ने जो किया, वह दिल छू लेने वाला है.
मां-बेटे के इस प्यारे रिश्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

“प्लास्टर लगे पैर के साथ जूझ रही मां, अचानक बच्चे ने किया कुछ ऐसा कि VIRAL हो गया वीडियो”
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो हमें हंसाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही बेहद प्यारा और भावुक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग काफी इमोशनल हो रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं. सिर्फ इतना ही नही बल्कि बच्चे कि जमकर तारिफ भी कर रहे हैं.

दरसल इस वायरल वीडियो में एक महिला दिखाई देती है, जिसके पैर में गंभीर चोट लगी है. उसका दाहिना पैर प्लास्टर में है, जिससे साफ पता चलता है कि उसे चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है. वह एल्बो स्टिक (सहारे वाली छड़ी) के जरिए धीरे-धीरे चलने की कोशिश कर रही होती है. ऐसे में हर कदम उसके लिए मुश्किल लग रहा होता है. तभी वीडियो में एक छोटा सा बच्चा नजर आता है, जो अभी बहुत ही कम उम्र का है और डायपर पहने हुए है. अपनी मां को इस हालत में देखकर वह खुद ही उसकी मदद करने के लिए आगे बढ़ता है. बच्चा अपनी मां के पैरों के बीच में खड़ा हो जाता है और इस तरह सहारा देने की कोशिश करता है, जैसे वह अपनी मां को संभाल रहा हो. उसकी यह मासूम हरकत देखकर किसी का भी दिल पिघल सकता है.

विज्ञापन

बच्चे को शायद पूरी तरह समझ नहीं है कि उसकी मां को कितनी चोट लगी है, लेकिन फिर भी वह अपने छोटे-छोटे तरीके से उनकी मदद करना चाहता है. यही बात इस वीडियो को खास बनाती है. यह नजारा मां-बेटे के गहरे रिश्ते और प्यार को बहुत खूबसूरती से दिखाता है.

लोगों ने जमकर किया वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे “दिन का सबसे प्यारा वीडियो” बताया, तो कुछ ने बच्चे की समझदारी और प्यार की तारीफ की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ