24 घंटे सिर्फ पानी पीने से क्या होगा? आचार्य मनीष जी से जानिए लिवर पर इसका असर

Ek Din Sirf Pani Peena: पूरे दिन सिर्फ पानी पीना वाटर फास्टिंग का हिस्सा है. एक्सपर्ट संतुलित आहार और प्राकृतिक तरीके अपनाने की सलाह देते हैं. बिना डॉक्टर की सलाह के वाटर फास्टिंग करना नुकसानदेह हो सकता है. 

Ek Din Sirf Pani Peena

शरीर में क्या बदलाव होते हैं? Image Credit- News24

Water Fasting Benefits: आजकल फिटनेस और डिटॉक्स के नाम पर लोग तरह-तरह की चीजें करते हैं. कुछ लोग हर चीज दर गुजर करने के लिए तैयार रहते हैं. इनमें से एक है वॉटर फास्टिंग, जिसमें इंसान सिर्फ पानी पीने की नियत करता है और खाने से दूर रहता है. कुछ लोग इसे शरीर को साफ करने का आसान तरीका मानते हैं, लेकिन क्या यह सच में फायदेमंद है? इसके लेकर आचार्य मनीष जी का मानना है कि अगर संतुलित आहार और प्राकृतिक तरीके अपनाया जाए तो इसका असर हमारे लिवर पर पड़ता है. साथ ही, शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं और ये क्या हैं आइए इस में विस्तार से जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 24 घंटे पानी पीने वाला फास्ट?

जब कोई व्यक्ति पूरे 24 घंटे तक ठोस भोजन नहीं लेता और सिर्फ पानी पीता है तो इसे वॉटर फास्टिंग कहा जाता है. इस दौरान शरीर को बाहर से कोई कैलोरी नहीं मिलती, जिससे शरीर अपने अंदर जमा ऊर्जा का इस्तेमाल करने लगता है. 

शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

24 घंटे तक सिर्फ पानी पीने से शरीर में कई बदलाव होते हैं. हालांकि, यह बदलाव इंसान की बनावट पर निर्भर करते हैं. यह फायदेमंद और नुकसानदायक हो सकते हैं. 

विज्ञापन

शरीर डिटॉक्स होना– हमारा लिवर और किडनी पहले से ही शरीर को साफ करने का काम करते हैं, लेकिन जब आप 24 घंटे सिर्फ पानी पीते हैं तो शरीर को भारी भोजन पचाने से राहत मिलती है. 

वजन कम करने में मदद- जब शरीर को बाहर से कैलोरी नहीं मिलती तो वह जमा फैट को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है. आप इसे डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं. 

विज्ञापन

पाचन तंत्र को आराम मिलना– लगातार खाना खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है. 24 घंटे का पानी फास्ट डाइजेशन सिस्टम को ब्रेक देता है. 

अच्छा महसूस होना- आचार्य मनीष जी के अनुसार, हल्का पेट और नियंत्रित आहार मन को शांत और फोकस्ड बनाता है.

विज्ञापन

लिवर को मिलती है मदद- लिवर को पोषण की जरूरत होती है, लेकिन 24 घंटे का छोटा फास्ट रखना फायदेमंद हो सकता है. लिवर को भारी खाने से राहत देता है और फैट मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • वाटर फास्टिंग कभी कभी करना सही रहता है. 
  • फास्ट के दौरान कमजोरी लगे तो तुरंत कुछ खा लें. 
  • पानी की मात्रा सीमित रखें, जरूरत से ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र में चेहरा 40 का आने लगा नजर! इन आदतों के कारण वक्त से पहले आ सकता है बुढ़ापा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ