कौन सी बीमारी में सबसे ज्यादा भूख लगती है? यहां जानिए बार-बार भूख लगने का क्या कारण हो सकता है

Baar Baar Bhookh Lagna: बार-बार भूख लगना सामान्य नहीं है और यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन-कौन सी दिक्कतें हैं जिनमें व्यक्ति की भूख बढ़ जाती है.

Baar Baar bhook lagna

यहां जानिए क्यों लगती है हर समय भूख.

विज्ञापन

Feeling Hungry Always: सभी को भूख लगती ही है, कई बार व्यक्ति दिन में 3 से 4 बार खाने के बजाय 5 या 6 बार कुछ-कुछ खाने लगता है. लेकिन, अगर व्यक्ति को हर समय ही भूख लगने लगे तो इसका क्या मतलब हो सकता है? असल में कुछ लोगों को हर समय भूख का एहसास होता है और मन करता है कि कुछ ना कुछ खाते रहें. यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसी कुछ दिक्कतें या बीमारियां हैं जिनमें भूख बढ़ जाती है और हर समय खाने की इच्छा तेज होने लगती है. यहां जानिए कौन सी हैं ये दिक्कतें जिनके कारण व्यक्ति को बार-बार भूख (Baar Baar Bhookh) लग सकती है.

यह भी पढ़ें – लिवर कैंसर के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? यहां देखिए Liver Cancer डाइट प्लान

विज्ञापन

बार-बार भूख क्यों लगती है

डायबिटीज

बार-बार भूख लगने के सबसे आम कारणों में से एक है डायबिटीज. व्यक्ति को अगर डायबिटीज (Diabetes) हो जाए तो उसका शरीर ग्लूकोज को कोशिकाओं तक नहीं पहुंचा पाता है जिसके कारण शरीर में हर समय एनर्जी की कमी महसूस होती है. इससे प्यास बढ़ जाती है, थकान होने लगती है और बार-बार कुछ खाने का मन होता है.

हाइपरथायराइडिज्म

विज्ञापन

एक और ऐसी दिक्कत है जो व्यक्ति की भूख बढ़ा देती है. यह दिक्कत है हाइपरथायराइडिज्म. इसमें मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है जिसके कारण जल्दी-जल्दी या कहें बार-बार भूख लगने लगती है.

नींद की कमी हो सकती है वजह

विज्ञापन

लाइफस्टाइल की आदतें भी भूख ज्यादा लगने का कारण बनती हैं. इन्हीं में से एक है पूरी नींद ना लेना. नींद की कमी हो जाने पर शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है जिसके कारण भूख भी ज्यादा लगती है.

खाने में प्रोटीन और फाइबर की कमी

विज्ञापन

अगर आप बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स वाले फूड्स खाते हैं और आपके खाने में प्रोटीन और फाइबर की कमी रहती है तो इससे ब्लड शुगर तेजी से गिरता है. ऐसे में बार-बार भूख लग सकती है.

दवाओं का प्रभाव

विज्ञापन

डिप्रेशन, एंजाइटी या अन्य किसी समस्या में दवाओं के साइड इफेक्ट्स के चलते भूख में इजाफा हो सकता है और व्यक्ति को बार-बार भूख आ सकती है.

पेट के कीड़े

विज्ञापन

कुछ मामलों में देखा जाता है कि पेट में कीड़े होने की वजह से व्यक्ति को बार-बार भूख लगने लगती है. इस स्थिति में कीड़ों से छुटकारा पाना बेहद जरूरी होता है.

हार्मोनल असंतुलन

विज्ञापन

शरीर में हार्मोन इंबैलेंस के कारण भी भूख में कमी या बार-बार भूख लगने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में हार्मोनल असंतुलन को पहचानना जरूरी है.

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए

विज्ञापन
  • अगर भूख बढ़ने के साथ-साथ बार-बार प्यास लग रही है और बार-बार पेशाब आ रहा है
  • भरपेट खाना खाने के बावजूद वजन कम हो रहा है
  • भूख बढ़ने के साथ ही धुंधला दिखने लगा है और हर समय चिड़चिड़ापन रहता है
  • दिल की धड़कनें अनियमित रहती हैं
  • शरीर में हर समय थकान और कमजोरी रहती है तो डॉक्टर से जांच कराएं.

यह भी पढ़ें – कान की वजह से चक्कर आने का क्या मतलब होता है? यहां जानिए दोनों में क्या है संबंध

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ