कान की वजह से चक्कर आने का क्या मतलब होता है? यहां जानिए दोनों में क्या है संबंध

Chakkar Aana: आपने कभी एकदम से करवट बदलते हुए चक्कर आना महसूस किया है? यहां जानिए इस तरह चक्कर आने का क्या मतलब होता है और इस स्थिति में क्या करना चाहिए.

Dizziness And Ear

कान और चक्कर आना एकदूसरे से कैसे जुड़े हैं, यहां जानिए.

विज्ञापन

Dizziness And Ear: अचानक से करवट लेने पर चक्कर आने का संबंध कान से होता है. कान की ही वजह से व्यक्ति का बैलेंस भी बिगड़ सकता है. लेकिन, भला कान और चक्कर आना एकदूसरे से कैसे जुड़े हो सकते हैं? इसी बारे में बता रही हैं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके इस बारे में बताया है. ऐसे में आप भी जानिए चक्कर आने (Chakkar Aana) का कान से क्या संबंध होता है.

यह भी पढ़ें – लीकी गट सिंड्रोम के क्या लक्षण हैं? जानिए कैसे पता चलेगा आंतों में हो गया है छेद

विज्ञापन

कान की वजह से क्यों आते हैं चक्कर

डॉ. प्रियंका सहरावत बताती हैं कि अगर आपको कभी एकदम से करवट लेते हुए चक्कर आता है या सिर घूम जाता है तो यह वर्टाइगो (Vertigo) हो सकता है. डॉक्टर बताती हैं कि कान के अंदर एक नली होती है जो बॉक्स जैसी कैविटी के जरिए मिडल इयर से जुड़ी हुई होती है. इस मिडल इयर के अंदर होता है इनर इयर (Inner Ear) यानी अंदर वाला कान. इसमें गोल-गोल नलियां होती हैं जिनमें फ्लुइड भरा होता है और छोटे-छोटे ओटोलिड्स होते हैं जिन्हें स्टोन्स कहा जाता है. इस इनर इयर से दिमाग को 2 नर्व फाइबर कनेक्ट करती हैं जिनमें से एक का काम बैलेंस बनाना और दूसरी का काम सुनने में मदद करना होता है.

अगर आपको कभी भी कोई ऐसी दिक्कत होती है जिसमें इनर इयर का फ्लुइड का प्रेशर बढ़ गया है या किसी झटके या ट्रॉमा की वजह से इन ओटोलिड्स की पॉजीशन चेंज हो गई है या फिर बैलेंस वाली नर्व में इंफ्लेमेशन होना या जिस हिस्से से यह दिमाग से जुड़ा है उसमें कोई दिक्कत होती है तो वर्टाइगो हो सकता है और चक्कर आने लगते हैं.

कान की वजह से चक्कर आने पर क्या करें

विज्ञापन

अगर आपको वर्टाइगो है तो आपको कान विशेषज्ञ यानी ENT और न्यूरोलॉजिस्ट दोनों से संपर्क करना चाहिए. लेकिन, अगर आपको करवट लेने पर या हिलने-डुलने पर चक्कर आ रहे हैं तो आपको कान के डॉक्टर से पहले संपर्क करना चाहिए और फिर उसके बाद न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए.

वर्टाइगो के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन
  • वर्टाइगो में चक्कर आता है तो ऐसा लगता है जैसे आस-पास की हर चीज घूम रही है, इसमें सिर घूमने लगता है.
  • हल्का सा भी हिलने-डुलने से चक्कर आने लगता है.
  • कान के अंदर से आवाज आती हुई सी महसूस होती है.
  • शरीर का बैलेंस बिगड़ने लगता है और सीधा चलने में दिक्कत आती है.
  • कान में झनझनाहट और दर्द महसूस हो सकता है.

यह भी पढ़ें – लिवर कैंसर के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? यहां देखिए Liver Cancer डाइट प्लान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ