दिमाग की दुश्मन है आपकी यह गलती, डॉक्टर ने बताया रात की ये आदतें आपके ब्रेन को कर सकती हैं डैमेज

Brain Damage Causes: जाने-अनजाने अक्सर ही व्यक्ति ऐसी गलतियां कर देता है जिससे ब्रेन डैमेज हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए ब्रेन डैमेज को रोकने के लिए क्या करना चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना जरूरी है.

brain damage causes

जानिए किस गलती से हो सकता है ब्रेन डैमेज.

विज्ञापन

Brain Damage: दिमाग शरीर का सबसे जटिल और महत्वपूर्ण अंग है. यह कंट्रोल सेंटर की तरह काम करता है. अगर दिमाग में किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो पूरा शरीर काम करना बंद कर देता है या कहें पूरे शरीर के काम पर फर्क पड़ता है. लेकिन, जाने-अनजाने ही व्यक्ति कई ऐसी गलतियां कर देता है जिससे दिमाग की सेहत बिगड़ने लगती है और ब्रेन डैमेज हो सकता है. इसी बारे में बता रही हैं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि वो नींद की कमी किस तरह ब्रेन डैमेज का कारण (Brain Damage Causes) बन सकती है.

यह भी पढ़ें – कौन सी बीमारी में सबसे ज्यादा भूख लगती है? यहां जानिए बार-बार भूख लगने का क्या कारण हो सकता है

विज्ञापन

ब्रेन को डैमेज करती है नींद की कमी

डॉ. प्रियंका सहरावत बताती हैं कि नींद से जुड़ी गलतियां ब्रेन डैमेज की वजह बन सकती हैं. स्वस्थ दिमाग के लिए व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद की जरूरत होती ही है. अगर नींद की कमी होगी तो इससे ब्रेन फॉग (Brain Fog) होगा, एंजाइटी बढ़ेगी, फोकस करने में दिक्कत होगी और याद्दाश्त जाने तक की नौबत आ सकती है. इसीलिए अच्छी नींद के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान –

समय से खाना – रात को 8 या 9 बजे से पहले ही डिनर कर लें. इस बात का ध्यान रखें कि सोने से 2 घंटे पहले डिनर करना जरूरी है.

एक ही समय पर सोना – अपने सोने के समय को रेग्यूलर रखें. चाहे वीकडे हो या वीकेंड, एक ही समय पर सोने की कोशिश करें.

विज्ञापन

स्क्रीन ऑफ करना – सोने से 2 घंटे पहले सभी स्क्रीन को बंद कर दें. ना फोन का इस्तेमाल करें और ना ही टीवी या लैपटॉप से दूर रहें. मोबाइल में लगे-लगे ही सोने पर सुबह उठकर सिर में दर्द होता है.

लिखना ज्यादा बेहतर है – अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो कुछ-कुछ लिखने की कोशिश करें. अपने मन की बातें लिखने पर बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

ब्रेन डैमेज होने के क्या लक्षण होते हैं

  • ब्रेन डैमेज होने पर सोचने और समझने की शक्ति पर असर पड़ता है
  • दिमाग में भ्रम की स्थिति बनने लगती है
  • व्यक्ति चीजें भूलना शुरू कर देता है
  • ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत आने लगती है
  • कोई सवाल करता है तो व्यक्ति को प्रतिक्रिया में देरी हो सकती है
  • ब्रेन डैमेज का एक लक्षण (Brain Damage Ka Lakshan) यह भी है कि सिर में लगातार दर्द बना रहता है
  • चक्कर आ सकता है
  • अक्सर ही संतुलन बिगड़ जाता है
  • धुंधला नजर आ सकता है या कानों से सीटी जैसी आवाज आने लगती है
  • मिर्गी का दौरा पड़ सकता है
  • बोलने और समझने में परेशानी हो सकती है.

ये बदलाव भी हो सकते हैं ब्रेन डैमेज का संकेत

विज्ञापन

ब्रेन डैमेज होने पर व्यक्ति जाने अनजाने बहुत ज्यादा गुस्सा कर सकता है, डिप्रेशन का शिकार हो सकता है या व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ