हिंदी न्यूज़/हेल्थ/कब्ज और गैस की समस्या हो जाएगी छूमंतर, बाबा रामदेव के बताए ये टिप्स रुटीन में जरूर करें शामिल
हेल्थ
कब्ज और गैस की समस्या हो जाएगी छूमंतर, बाबा रामदेव के बताए ये टिप्स रुटीन में जरूर करें शामिल
Home Remedies For Constipation: अगर कब्ज पुराना हो जाए तो आसानी से नहीं जाता. ऐसे में अगर आप कब्ज से राहत देना चाहते हैं तो बाबा रामदेव के अनुसार कुछ आसान घरेलू उपाय और योगाभ्यास अपनाकर कब्ज और गैस की समस्या से राहत पाई जा सकती है.
बाबा रामदेव ने बताया कब्ज का घरेलू इलाज. Image Credit- News24
Share :
Kabj Aur Gas Ki Samsya Kaise Door Kare: खानपान में बदलाव और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से आजकल कब्ज की समस्या काफी बढ़ गई है. फास्ट फूड, कम फाइबर वाला आहार और पर्याप्त पानी ना पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता और गैस, भारीपन व असहजता महसूस होने लगती है. ध्यान ना देने पर कब्ज पुराना हो जाता है और पुराना कब्ज दूर करने में परेशानी होती है. पेट ठीक न रहने पर दिनभर भारीपन, बेचैनी और सुस्ती बनी रहती है. योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार कुछ आसान घरेलू उपाय, सही खानपान और नियमित योगाभ्यास अपनाकर पाचन को बेहतर बनाया जा सकता है और कब्ज-गैस जैसी परेशानियों से राहत पाई जा सकती है.
बाबा रामदेव हमेशा से ही योग पर फोकस करते हैं. ऐसे में अगर आपको कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा पाना है तो आपको योग अपने रूटीन में शामिल करना होगा. साथ ही, आपको कई तरह के घरेलू नुस्खे भी अपनाने होंगे और वो क्या हैं आइए इस लेख में जानते हैं.
बाबा रामदेव का कहना है कि अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें, क्योंकि यह पाचन तंत्र बेहतर बनाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू या शहद भी डाल सकते हैं.
बाबा रामदेव कब्ज में त्रिफला को बेहद फायदेमंद मानते हैं. उन्होंने आहार में त्रिफला को शामिल करने के लिए कहा है. यह आयुर्वेदिक मिश्रण आंतों को साफ करता है और पाचन सुधरता है. रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला ले सकते हैं.
कुछ योगासन पेट की समस्याओं में बहुत कारगर होते हैं. बाबा रामदेव ने कुछ नाम बताए हैं, जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है. आप पवनमुक्तासन, भुजंगासन या मंडूकासन को कर सकते हैं. साथ ही, कपालभाति और अनुलोम-विलोम करने से गैस और कब्ज में राहत मिलती है.
हरी सब्जियां, फल, दालें और साबुत अनाज पाचन को बेहतर बनाते हैं. फाइबर मल को मुलायम बनाता है और कब्ज से बचाव करता है. सलाद और मौसमी फल रोजाना शामिल करें. उन्हें आप सुबह या शाम के वक्त शामिल करें, ताकि बैलेंस बना रहे.
भारी और तला-भुना खाना रात में पचने में समय लेता है, जिससे सुबह पेट साफ नहीं होता. इसके लिए आप हल्का डिनर करें और जल्दी खाना खा लें. बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप लेट खाना खाते हैं तो यह पेट में ही रखा रह जाता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.