चाय के साथ सिगरेट पीना कितना खतरनाक है? सच्चाई जानकर दोबारा नहीं करेंगे ऐसी गलती

आपने अक्सर लोगो को देखा होगा उनके एक हाथ में चाय का कप होता है और एक हाथ में सिगरेट जल रही होती है और वह हर एक घूंट के साथ सिगरेट पी रहे होते हैं. इसे देख हर किसी के मन में सवाल आता है आखिर ऐसा करना कितना सही है, क्या इससे कोई खतरा नहीं होगा? आइए जानते हैं इस हरकत की डरावनी सच्चाई.

Chai Ke Sath Cigarette Pine Ke Nuksan

चाय के साथ सिगरेट पीना कितना खतरनाक है? (Image: AI)

Chai Ke Sath Cigarette Pine Ke Nuksan: चाय पीना लगभग हर घर की रोजमर्रा की आदत है. सुबह की शुरुआत हो या शाम का अंधेरा, दोस्तों के साथ गपशप हो या ऑफिस का छोटा सा ब्रेक, एक कप गरम चाय हर मौके पर साथ देती है. इसी बीच आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोग चाय के साथ सिगरेट भी पीते हैं. उन्हें यह कॉम्बिनेशन सुकून और ताजगी देने वाला महसूस होता है. लेकिन शायद ही कोई सोचता है कि यह आदत सेहत पर कितना गहरा असर डाल सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चाय और सिगरेट का यह साथ शरीर पर एक साथ दोहरा वार करता है, जो लंबे समय में गंभीर बीमारी की वजह बन सकता है. अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप ऐसी गलती करने से भी डरेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय और सिगरेट साथ पीने से क्या होगा? Tea And Cigarette Side Effects

जब हम बहुत गरम चाय पीते हैं, तो गले और खाने की नली यानी इसोफेगस (Esophagus) की अंदरूनी परत हल्की सी झुलस जाती है या संवेदनशील हो जाती है. यह असर हमें तुरंत महसूस नहीं होता, लेकिन अंदरूनी कोशिकाएं प्रभावित होती हैं. ऐसे में अगर उसी समय सिगरेट का धुआं शरीर में जाता है, तो उसमें मौजूद टार, निकोटीन और अन्य जहरीले रसायन सीधे उन नाजुक हिस्सों से टकराते हैं. इससे सूजन, जलन और कोशिकाओं को नुकसान होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है.

कैंसर और गंभीर बीमारियों का बढ़ता खतरा  Is Tea And Smoking Dangerous Combination Cancer Cause

विज्ञापन

स्वास्थ्य से जुड़ी कई स्टडी में पाया गया है कि धूम्रपान अकेले ही कैंसर का बड़ा कारण है. लेकिन जब इसे गरम पेय पदार्थ के साथ लिया जाता है, तो खतरा और ज्यादा बढ़ सकता है. लगातार चाय और सिगरेट साथ लेने की आदत खाने की नली और गले के कैंसर का जोखिम बढ़ा सकती है. इसके अलावा यह पाचन तंत्र, फेफड़ों और दिल पर भी बुरा असर डालती है. अगर लंबे समय तक यह आदत बनी रहे, तो यह जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकती है.

इस आदत से छुटकारा कैसे पाएं?

विज्ञापन

अगर आप इस आदत को छोड़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले चाय और सिगरेट को एक साथ लेने से बचें. चाय पीने के कम से कम 10 से 15 मिनट बाद ही सिगरेट लें, या बेहतर हो कि सिगरेट पूरी तरह छोड़ने का कोशिश करें. इसके अलावा बहुत ज्यादा गरम चाय पीने से भी बचें. नियमित व्यायाम, हेल्दी डाइट और निकोटीन छोड़ने के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है. जब भी सिगरेट पीने का मन करें या चाय और सिगरेट साथ पीने का मन करें, तो याद रखें आपके पीछे आपका परिवार है, जो आपके सहारे है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ