---विज्ञापन---

हेल्थ

कैसे पता चलेगा कान में इंफेक्शन हो गया है? यहां जानिए Ear Infection के लक्षण कैसे दिखते हैं

Ear Infection Symptoms: कान का इंफेक्शन होने पर अलग-अलग तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में समय रहते लक्षण की पहचान करके इलाज करना जरूरी होता है. यहां जानिए कान में सामान्य दिक्कत है या फिर इंफेक्शन हो गया है इसका कैसे पता चलेगा.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 17, 2026 18:04
Ear Infection symptoms
Kaan Me Infection Ke Lakshan: कान में इंफेक्शन होने पर कैसे लक्षण नजर आते हैं.

Ear Infection Ke Lakshan: कान के इंफेक्शन को एक्यूट ओटाइटिस मीडिया भी कहते हैं. इस इंफेक्शन में कान के परदे के पीछे हवा भर जाती है, इस हिस्से को मिडल इयर भी कहते हैं. कान के कुछ इंफेक्शन खुद ही ठीक हो जाते हैं तो वहीं कई बार डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है. वहीं, अगर व्यक्ति को बार-बार इयर इंफेक्शन होता है तो इससे सुनने में दिक्कत आने लगती है और परमानेंट हियरिंग लॉस हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए इयर इंफेक्शन होने पर इसके लक्षण कैसे नजर आते हैं और किस तरह इन लक्षणों को पहचाना जा सकता है.

यह भी पढ़ें – पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां क्यों आती हैं नजर? जानिए यह किस समस्या का है लक्षण

---विज्ञापन---

कान में इंफेक्शन के क्या लक्षण हैं | Ear Infection Symptoms

  • कान में दर्द होने लगता है
  • ऐसा लगता है जैसे कान में कुछ भींच रहा है
  • सोने में दिक्कत होती है
  • कान तकिए पर रखते ही तकलीफ होती है
  • सुनने में दिक्कत होती है या कुछ चीजों की आवाज ठीक तरह से नहीं आती है
  • बैलेंस बिगड़ने लगता है
  • बुखार आने लगता है
  • कान से फ्लुइड निकलने लगता है
  • सिर में दर्द होने लगता है
  • भूख में कमी आने लगती है.

कान के इंफेक्शन से क्या हो सकता है

कान में इंफेक्शन होने पर सुनने में दिक्कत आ सकती है. इससे टेम्पोरेरी या फिर परमानेंट हियरिंग लॉस हो सकता है. अगर छोटे बच्चे को इयर इंफेक्शन (Kaan Me Infection) हुआ हो तो उसे स्पीच और हियरिंग डेवलपमेंट में असर पड़ता है. अगर इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाए और इसे ट्रीट ना किया जाए तो यह फैल भी सकता है. अगर इंफेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो यह दिमाग या दिमाग के आस-पास के मेमब्रेंस को प्रभावित कर सकता है. कान के इंफेक्शन से कान का परदा भी फट सकता है.

---विज्ञापन---

डॉक्टर से कब संपर्क करें

अगर कान के इंफेक्शन के लक्षण 2 या 3 दिनों से ज्यादा नजर आते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है. अगर लक्षण जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे हैं और कान से पस, फ्लुइड या खून निकलने लगा है या सुनने में तकलीफ होती है तो डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि बीपी लो है? यहां जानिए Low Blood Pressure में शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 17, 2026 06:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.