Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

क्या कच्चा पपीता खाना अच्छा है? डाइटीशियन ने बताया हरा पपीता खाने पर क्या होता है

Kachcha Papita Khane Ke Fayde: पका पपीता ही नहीं बल्कि कच्चा पपीता भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. यहां जानिए कच्चा पपीता खाने पर सेहत पर कैसा असर होता है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 27, 2026 18:03
Raw Papaya Benefits
खाली पेट कच्चा पपीता खाने के क्या फायदे हैं?

Raw Papaya Benefits: डाइट में अक्सर ही लोग पका पपीता शामिल करते हैं. बाजार से खरीदकर भी पका पपीता ही लाया जाता है. लेकिन, पके पपीते की ही तरह कच्चा पपीता भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. कच्चा पपीता खाने पर शरीर को विटामिन ए, सी और ई मिलता है. यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. इससे एंटी-ऑक्सीडेंट्स ही नहीं बल्कि एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं. डाइटीशियन श्वेता पांचाल का भी यही मानना है. डाइटीशियन श्वेता पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि कच्चा पपीता (Kachcha Papita) खाने पर शरीर पर कैसा असर होता है.

यह भी पढ़ें –हरा धनिया खाने पर दूर हो सकती है यह बीमारी, आचार्य बालकृष्ण ने बताए धनिया के फायदे

---विज्ञापन---

कच्चा पपीता खाने के क्या फायदे हैं

डाइटीशियन का कहना है कि कच्चा पपीता खाने पर पाचन बेहतर होता है, ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या ठीक होती है और यह लिवर डिटॉक्स में काफी हद तक सपोर्ट करता है. कच्चा पपीता ब्लड शुगर स्टेबलाइज करने में भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. इसके अलावा, एस्ट्रोजन क्लियरेंस में भी कच्चा पपीता मदद करता है. डाइटीशियन के अनुसार, हार्मोनल बैलेंस के लिए कच्चा पपीता कमाल का साबित होता है.

ऐसे में कच्चा पपीता खाने पर खासतौर से गट हेल्थ बेहतर होती है, PCOS और PCOD मैनेज होता है, डायबिटीज में फायदा मिलता है और कॉलेस्ट्रोल लेवल्स कम होने में भी मदद मिलती है.

---विज्ञापन---

डाइट में कैसे शामिल करें कच्चा पपीता – कच्चे पपीता को सलाद, सूप और चटनी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे पैन में डालकर हल्का सा पकाकर भी खाया जा सकता है.

डाइटीशियन का कहना है कि कच्चा पपीता फायदेमंद है इसका यह मतलब नहीं है कि पका हुआ पपीता फायदेमंद नहीं है. अगर आप मेटाबॉलिक हेल्थ बेहतर करना चाहते हैं तो कच्चा पपीता ज्यादा फायदेमंद साबित होता है.

कब्ज में कौन सा पपीता फायदेमंद है

कब्ज (Constipation) को दूर करने के लिए कच्चे पपीते के मुकाबले पका पपीता ज्यादा फायदेमंद होता है. पका पपीता पपैन एंजाइम से भरपूर होता है. यह प्रोटीन्स को ब्रेक करता है और रेग्यूलर बाउल मूवमेंट्स को प्रोमोट करता है. ऐसे में खाली पेट पपीता खाने पर कब्ज की दिक्कत दूर होती है और मल पतला होने में मदद मिलती है. इससे मलत्याग करने में आसानी होती है.

यह भी पढ़ें – Pre Diabetes Symptoms: प्री-डायबिटीज होने पर शरीर पर दिखते हैं ये लक्षण, गर्दन पर भी दिखते हैं निशान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 27, 2026 06:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.