शरीर के इन हिस्सों में अचानक दर्द दे सकता है हाई यूरिक एसिड! नजरअंदाज किया तो बढ़ेगी परेशानी, जानें कंट्रोल करने के आसान तरीके

High Uric Acid Symptoms: कई लोगों को हाई यूरिक एसिड की समस्या रहती है, जिसे राहत पाने के लिए लोग डाइट, दवाओं का सेवन आदि करते हैं. इस स्थिति में शरीर के हिस्सों में बहुत तेज दर्द होता है, जिसे कभी-कभार झेल पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि यूरिक एसिड की समस्या में शरीर में कहां-कहां और कैसा दर्द हो सकता है और कैसे इस समस्या का ठीक करें.

High Uric Acid

हाई यूरिक एसिड कैसे ठीक करें?( Image: AI)

Uric Acid: कई बार हम शरीर में होने वाले छोटे-छोटे दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, यह सोचकर कि यह सामान्य थकान या हल्की समस्या है. लेकिन जब यही दर्द बार-बार होने लगे, रात में बढ़ जाए या सूजन के साथ महसूस हो, तो यह किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. हाई यूरिक एसिड भी ऐसी ही एक स्थिति है, जो धीरे-धीरे शरीर में असर दिखाती है, लेकिन इसके लक्षण लोग जल्दी समझ नहीं पाते हैं, क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन समय के साथ यह जोड़ों में तेज दर्द और सूजन का कारण बन सकता है. इसलिए हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि इस स्थिति में शरीर में कहां-कहां दर्द हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर के किन हिस्सों में होता है दर्द? Uric Acid Pain

जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है, तो इसके क्रिस्टल जोड़ों में जमा होने लगते हैं, जिससे दर्द और सूजन पैदा होती है. सबसे पहले असर पैर के बड़े अंगूठे में दिखता है, जहां अचानक तेज दर्द, लालिमा और गर्माहट महसूस होती है. इसके अलावा टखनों में सूजन और चलने में तकलीफ भी आम है. घुटनों में दर्द होने पर सीढ़ियां चढ़ना या बैठना मुश्किल हो सकता है, कुछ मामलों में कोहनी और उंगलियों में भी जकड़न देखने को मिलती है. अगर यह समस्या बढ़ जाए तो कमर और गर्दन में भी खिंचाव और चुभने वाला दर्द हो सकता है, जिसे स्पाइनल गाउट (Gout) कहा जाता है.

क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड और क्या हैं इसके खतरे?

विज्ञापन

यूरिक एसिड तब बढ़ता है जब शरीर जरूरत से ज्यादा प्यूरिन तोड़ता है या किडनी इसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती. ज्यादा नॉन-वेज, तली-भुनी चीजें, शराब और मीठे पेय इसका बड़ा कारण बनते हैं. लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने से गाउट की समस्या गंभीर हो सकती है, जिससे जोड़ों में स्थायी नुकसान होने का खतरा भी जाता है. इसके अलावा किडनी स्टोन और किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए यह सिर्फ एक छोटा दर्द नहीं बल्कि एक चेतावनी है, जिसे समय रहते समझना बेहद जरूरी है.

राहत पाने के लिए क्या करें? Uric Acid Kaise Kam Kare

विज्ञापन
  • हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करना मुश्किल नहीं है, बस कुछ आदतों में बदलाव जरूरी है:
  • ज्यादा प्यूरिन वाले खाद्य पदार्थ जैसे रेड मीट, सीफूड और दालों का सीमित सेवन करें.
  • शराब और मीठे ड्रिंक्स से दूरी बनाएं, क्योंकि ये यूरिक एसिड तेजी से बढ़ाते हैं.
  • दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं, इससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं.
  • वजन को संतुलित रखें, क्योंकि मोटापा इस समस्या को बढ़ा सकता है.
  • रोजाना हल्की एक्सरसाइज, योग और ध्यान करें, जिससे सूजन और तनाव दोनों कम होते हैं.

यह भी पढ़ें: मिनट में बनाएं टेस्टी चीज सैंडविच, स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेस्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ