International Yoga Day 2025: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये योगासन, जानें डॉक्टर सतीश कुमार की राय

International Yoga Day 2025: आज के समय में ज्यादातर लोगों को डायबिटीज की शिकायत रहती है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर नियमित रूप से योग किया जाए और जीवनशैली में बदलाव लाया जाए, तो न सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि इससे बचा भी जा सकता है। तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन-से योगासन डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं।

International Yoga Day 2025: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये योगासन, जानें डॉक्टर सतीश कुमार की राय

International Yoga Day 2025: आजकल के समय में अधिकतर लोग डायबिटीज के शिकार हैं जिस कारण शरीर में काफी समस्याएं होने लगती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपको डायबिटीज है तो योग आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। डायबिटीज एक ऐसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है जिसे सही खानपान, नियमित व्यायाम और योग के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। योग न केवल शरीर को सक्रिय और फिट रखता है बल्कि यह ब्लड शुगर लेवल को भी बैलेंस करने में मदद करता है। तो आइए गहराई से जानते हैं KGMU हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार से कि योग और खानपान की मदद से डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन

डायबिटीज क्यों हो रही है आम?

Image Source Freepik

विज्ञापन

डॉ. सतीश कुमार के अनुसार, डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है। जब व्यक्ति की दिनचर्या असंतुलित हो जाती है और शरीर में फिजिकल एक्टिविटी नहीं होती, तब डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही एक्सपर्ट ये सलह देते हैं कि हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए। यह न केवल डायबिटीज को कंट्रोल
करने में मदद करता है बल्कि शरीर को भी फिट रखता है।

डायबिटीज में फायदेमंद योगासन

मंडूकासन

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह आसन पेट और अग्न्याशय पर सीधा प्रभाव डालता है, जिससे इंसुलिन का स्राव बेहतर होता है। यह पेट की चर्बी घटाने और पाचन क्रिया सुधारने में भी मदद करता है।

कपालभाति प्राणायाम

Image Source Freepik

विज्ञापन

कपालभाति एक शक्तिशाली प्राणायाम है जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में कारगर है।

मत्स्येन्द्रासन

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह रीढ़ की लचीलापन बढ़ाता है और पाचन क्रिया को सक्रिय करता है।डायबिटीज के मरीजों के लिए यह आसन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

धनुरासन

Image Source Freepik

विज्ञापन

इस आसन में शरीर धनुष की मुद्रा में आता है, जिससे पेट और यकृत (लिवर) पर प्रभाव पड़ता है। यह शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।

विपरीत करनी आसन

यह शरीर को रिलैक्स करता है और रक्त संचार को संतुलित करता है। तनाव को कम करने में भी यह असरदार है जो डायबिटीज नियंत्रण में बहुत जरूरी भूमिका निभाता है।

विज्ञापन

डायबिटीज को कंट्रोल करने के टिप्स

  • अधिक मिर्च-मसाले वाला भोजन न लें
  • तले-भुने खाद्य पदार्थ से बचें
  • रिच कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन कम करें
  • फाइबर युक्त चीजें शामिल करें – जैसे सलाद, ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर, मल्टीग्रेन रोटी आदि

रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चलें

रोजाना तेज चलना डायबिटीज को कंट्रोल करने में अत्यंत फायदेमंद है। यह न सिर्फ मरीजों के लिए, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए आवश्यक है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ