Heart Blockage Remedies: दिल तक खून पहुंचाने और दिल से खून लाने वाली नसों को कोरोनरी आर्टरीज कहते हैं. जब इन आर्टरीज में चर्बी, कॉलेस्ट्रोल या अन्य पदार्थ जमा होने लगते हैं तो ये नसें संकरी होने लगती हैं और इनसे खून का प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता है. इसे ही दिल की ब्लॉकेज या हार्ट ब्लॉकेज कहते हैं. ऐसे में आर्टरीज को साफ करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने की सलाह दी जाती है. ऐसा ही एक नुस्खा है लहसुन (Garlic) का सेवन. लेकिन, क्या लहसुन सचमुच आर्टरीज को साफ कर सकता है? इसका जवाब दे रहे हैं वेस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि लहसुन हार्ट ब्लॉकेज साफ करने में प्रभावी है या नहीं.
क्या लहसुन से साफ हो सकती है दिल की ब्लॉकेज
डॉक्टर बताते हैं कि आर्टिरी या कहें दिल की ब्लॉकेज सॉफ्ट नहीं होती बल्कि पत्थर की तरह सख्त होती है. ऐसे में लहसुन इस पत्थर को रगड़कर साफ नहीं कर सकता है. लेकिन, लहसुन पूरी तरह अप्रभावी नहीं है. डॉक्टर बताते हैं कि लहसुन आपकी रक्त वाहिनियों को रिलैक्स करता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है. इसीलिए लहसुन को एक पाइप रिलैक्सर की तरह देखना चाहिए पाइपर क्लीनर की तरह नहीं. लेकिन, लहसुन के भरोसे अपनी दवा बंद नहीं करनी चाहिए. इसे एक हेल्पर की तरह देखें हीलर की तरह नहीं.
दिल की ब्लॉकेज के क्या लक्षण होते हैं
सीने में दर्द होना – दिल में ब्लॉकेज होने पर लक्षण धीरे-धीरे दिखने लगते हैं. एक बड़ा लक्षण है सीने में दर्द महसूस होना. सीने के अलावा बाएं कंधे, गर्दन या जबड़े में दर्द हो सकता है. मेहनत करने पर यह दर्द बढ़ता है और आराम करने पर कम होता है.
सांस लेने में दिक्कत – थोड़ा सा भी चलने पर या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलने लगती है. आराम करते हए कभी-कभी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. यह इस बात का संकेत है कि दिल को ठीक तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है.
चक्कर आना – शरीर का ब्लड फ्लो बाधित होता है तो इससे अक्सर ही चक्कर आने की दिक्कत होने लगती है और बेहोशी की स्थिति भी आ सकती है.
ज्यादा पसीना आना – बिना किसी कारण के पसीना आ सकता है. यह दिल की दिक्कतों का चेतावनी संकेत हो सकता है.
दिल की ब्लॉकेज के क्या कारण होते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.