सुबह उठते ही सिरदर्द क्यों होता है? मैक्स के डॉक्टर ने बताया कब हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर का संकेत

High Blood Pressure In Morning: अगर आपके भी सुबह उठते ही सिरदर्द होता है तो इसे नींद की कमी या थकान समझकर नजरअंदाज ना करें. कई बार यह गंभीर कारण हो सकता है.

High Blood Pressure

सुबह सिरदर्द क्यों हो सकता है? Image Credit- News24

विज्ञापन

High Blood Pressure: सुबह उठते ही सिर में भारीपन या दर्द महसूस होना कई लोगों के लिए एक आम समस्या है. अक्सर लोग इसे नींद की कमी या थकान मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह हाई ब्लड प्रेशर से भी जुड़ा हो सकता है. हालांकि, हर सुबह होने वाला सिरदर्द हाई ब्लड प्रेशर का संकेत नहीं होता. इसको लेकर डॉक्टर विनीत अरोड़ा (प्रिंसिपल डायरेक्टर, एंडोक्रिनोलॉजी एंड डायबिटीज, इंटरनल मेडिसिन, मैक्स हॉस्पिटल) का कहना है कि ब्लड प्रेशर दिनभर एक समान नहीं रहता. यह समय के साथ बदलता रहता है. रात में सोते समय ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और सुबह जागने के समय फिर से बढ़ने लगता है. इसलिए सिर दर्द को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- शादी में जाकर कभी ना करें ये काम, वरना हेल्थ को हो सकता है भारी नुकसान

विज्ञापन

सुबह सिरदर्द क्यों हो सकता है?

हाई ब्लड प्रेशर अगर कंट्रोल ना किया जाए तो सिर दर्द बढ़ सकता है. इसकी वजह से जागने के बाद सिर में भारीपन, धड़कन जैसा दर्द या सिर के पिछले हिस्से में दबाव जैसा महसूस हो सकता है. हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार हाइपरटेंशन को अक्सर साइलेंट कंडीशन कहा जाता है, क्योंकि कई लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण दिखाई नहीं देते.

सुबह सिरदर्द के दूसरे कारण

सुबह उठते ही सिरदर्द होने के पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे-

  • खराब नींद
  • चिंता ज्यादा लेना
  • ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया
  • नींद के दौरान सांस रुकना
  • शरीर में पानी की कमी
  • नींद में दांत पीसना
  • स्लीप शेड्यूल खराब

कब चिंता करनी चाहिए?

कभी-कभार होने वाला सिरदर्द आमतौर पर चिंता का विषय नहीं होता, लेकिन अगर आपको रोजाना या बार-बार सुबह उठते ही सिरदर्द होता है, खासकर जब आप पहले से हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं,

विज्ञापन

गंभीर लक्षण

  • सीने में दर्द
  • सांस लेने में तकलीफ
  • धुंधला दिखाई देना
  • कन्फ्यूजन
  • तेज चक्कर आना
  • हाथ-पैरों में कमजोरी
  • बोलने में परेशानी

हाई ब्लड प्रेशर को कैसे रखें कंट्रोल?

हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना सबसे जरूरी है. आप नीचे बताए गए एक्सपर्ट टिप्स फॉलो कर सकते हैं.

  • सही दवा खाएं
  • खाने में नमक की मात्रा कम खाना
  • वजन कंट्रोल करना
  • नियमित रूप से व्यायाम करना
  • शराब कम पीना

इसे भी पढ़ें- रोटी या चावल दोपहर के खाने में क्या खाएं? गर्मियों में सेहत के लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ