---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Jaspal Rana Death Reason: नींद में सोते हुए कैसे गई दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा की जान? दिल से जुड़ी यह दिक्कत बनी कारण

Reason Of Jaspal Rana Death: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा ने शुक्रवार, नई दिल्ली में अपनी आखिरी सांसें लीं. डॉक्टरों ने बताया कि नींद में सोते हुए किस वजह से जसपाल राणा की मौत हुई है.

---विज्ञापन---

Jaspal Rana Death Cause: खेल जगत से एक बेहद ही दुखद खबर आई है. भारत के पूर्ण दिग्गज निशानेबाज और जानेमाने कोच जसपाल राणा की आज नई दिल्ली में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जसपाल जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारतीय टीम के साथ लौट रहे थे जब प्लेन में उनकी तबीयत खराब हो गई थी. जसपाल को मैक्स अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत गंभीर थी. जसपाल को 3 दिन पहले हार्ट अटैक (Heart Attack) आया था जिससे सफर के दौरान भी सीने में लगातार दर्द बना हुआ था. ऐसे में अक्यूट हार्ट अटैक से इंशियल रिकवरी के बाद सोते हुए कार्डियाक रप्चर होने से उनकी जान चली गई.

कार्डियाक रप्चर से गई जान

हार्ट अटैक का ट्रीटमेंट अगर तुरंत ना किया जाए तो मरीजों को कार्डियाक रप्चर (Cardiac Rupture) होने का खतरा रहता है. कार्डियाक रप्चर इतना गंभीर होता है कि उससे तुरंत जान जा सकती है. डॉक्टरों के अनुसार, मैक्स में जसपाल की हालत बेहतर हो गई थी और वे घर जा सकते थे लेकिन तभी नींद में अचानक कार्डियाक रप्चर हो गया जिसके कारण जसपाल की जान गई.

---विज्ञापन---

क्या होता है कार्डियाक रप्चर

कार्डियाक रप्चर को हार्ट रप्चर भी कहते हैं. इसका मतलब है दिल की दीवारों और मसल्स का फट जाना या अलग हो जाना. यह हार्ट अटैक से जुड़ी कॉम्पलिकेशन है., हार्ट अटैक आने के तुरंत बाद या फिर एक महीने बाद भी सडन हार्ट रप्चर (Sudden Heart Rupture) हो सकता है. आमतौर पर हार्ट अटैक आने के 5 से 10 दिनों के बीच हार्ट रप्चर होता है.

---विज्ञापन---

हार्ट अटैक आने के बाद दिल के कमजोर और डैमेज हुए टिशूज दम तोड़ देते हैं जिससे अचानक सीने में इंटर्नल ब्लीडिंग होने लगती है. रप्चर्ड हार्ट कार्डियाक अरेस्ट का कारण बनता है जिससे तुरंत जान जा सकती है. लेकिन, अगर इसका तुरंत पता लगा लिया जाए तो सर्जरी से जान बचाई जा सकती है. इसमें ज्यादातर ओपन हार्ट सर्जरी की जाती है जिसमें दिल जहां से डैमेज हुआ है या रप्चर हुआ है वहां टांके लगाए जाते हैं.

कार्डियाक रप्चर के क्या लक्षण होते हैं

---विज्ञापन---
  • एकदम से सीने में दर्द होता है
  • सांस रुक सकती है
  • मरीज बेहोश हो सकता है
  • त्वचा ठंडी पड़ने लगती है
  • दिल की धड़कन बढ़ जाती है
  • और ब्लड प्रेशर शॉक के चलते गिर सकता है.

यह भी पढ़ें – खाना खाते हुए मुंह में होती है जलन? डॉक्टर ने बताया किन लोगों में यह हो सकता है कैंसर का लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 12, 2026 03:43 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola