पैरों में सूजन और खुजली किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं? मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने दिया जवाब

Swelling In Legs: पैरों की समस्याएं असल में शरीर के अंदर का हाल बता सकती हैं. खासतौर से अगर सूजन टखनों पर हो तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. डॉक्टर से जानिए किस समस्या में पैरों पर सूजन और खुजली होने लगती है.

legs swelling

पैरों में सूजन आने के मुख्य कारण क्या हैं?

Leg Swelling Causes: पैरों में सूजन, खासतौर से टखनों में सूजन और खुजली होना आम दिक्कत नहीं है. लोग इसे आम समस्या समझकर इग्नोर करते रहते हैं और जबतक सुध लेते हैं तबतक दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ चुकी होती है. इसी बारे में बताते हुए मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के कंसल्टेंट वैस्कुलर एंड एंडोवैस्कुलर सर्जन डॉ. भुपेश गर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में डॉक्टर ने बताया है कि पैरों में सूजन और खुजली कि समस्या का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरों में सूजन किस दिक्कत का लक्षण हो सकती है

डॉक्टर बताते हैं कि पैरों में सूजन आना, क्रैंप्स आना, खुजली होना और उभरी हुई नसें दिखना आदि लक्षण असल में शरीर के द्वारा दी जाने वाली चेतावनी हो सकते हैं. ये असल में वेरिकोज वेन्स (Varicose Veins) के लक्षण हैं. वेरिकोज वेन्स बस एक कॉस्मेटिक प्रॉब्लम नहीं है. अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह वीनस अल्सर की वजह बन सकता है. ऐसे में अगर आपको वेरिकोज वेन्स के लक्षण नजर आ रहे हैं तो नजदीकी वैस्कुलर सर्जन एंड एंडोवैस्कुलर सर्जन से जरूर मिलें.

क्या है वेरिकोज वेन्स

विज्ञापन

वेरिकोज वेन्स ऐसी नसें होती हैं जो त्वचा के नीचे नीले, बैंगनी या गहरे रंग की उभरी हुई ओर मुड़ी हुई नजर आती हैं. ऐसा लगता है जैसे नसें मकड़ी के जाल की तरह फैलने लगी हैं. यह दिक्कत तब होती है जब नसों के अंदर मौजूद वाल्व ठीक से काम नहीं करते और खून नसों में जमा होने लगता है. वेरिकोज वेन्स की दिक्कत ज्यादातर पैरों पर होती है. इससे पैरों में सूजन नजर आ सकती है, भारीपन महसूस होता है, जलन होती है, दर्द होता है, खुजली होती है, पैरों में ऐंठन होती है और देर तक खड़े रहने में दिक्कत आने लगती है.

वेरिकोज वेन्स होने के क्या कारण हैं

विज्ञापन
  • लंबे समय तक खड़े रहना
  • घंटों तक बैठे रहना
  • बढ़ती उम्र
  • मोटापा
  • जेनेटिक्स
  • एक्टिव लाइफस्टाइल ना होना

वेरिकोज वेन्स का किन लोगों को ज्यादा खतरा रहता है

बढ़ती उम्र के लोगों को, गर्भवती महिलाओं को, मोटापे से ग्रस्त लोगों को और देर तक खड़े रहकर काम करने वालों को वेरिकोज वेन्स की दिक्कत ज्यादा होती है.

विज्ञापन

वेरिकोज वेन्स से कैसे बचें

  • रोजाना एक्सरसाइज करें और कम से कम 30 मिनट तक चलना शुरू करें.
  • लंबे समय तक खड़े रहने से बचें.
  • अपने वजन को नियंत्रण में रखें.

यह भी पढ़ें – किडनी डैमेज के लक्षण दिखने लगे हैं तो इस टेस्ट से हो जाएगा कंफर्म, समय रहते हो सकता है इलाज

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ